फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid 19 new cases and deaths latest update for october 17

हिमाचल में चार कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 250 नए मामले, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी पॉजिटिव

Sat, 17 Oct 2020 10:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid 19 new cases and deaths latest update for october 17
कोरोना वायरस (सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मंडी में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें दो कुल्लू और एक मंडी शहर का है।  वहीं कांगड़ा जिले में फतेहपुर उपमंडल के बहमौली गांव के 80 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की 15 अक्तूबर को सीएच नूरपुर में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी और उसे होम आइसोलेट किया गया था। सीएमओ कांगड़ा ने मौत की पुष्टि की है। उधर, प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 250 नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


सिरमौर जिले में 16, कुल्लू 21, ऊना 13, कांगड़ा 24, मंडी 84, शिमला 48, हमीरपुर 4, चंबा 5, सोलन 21 और बिलासपुर में 14 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 18797 पहुंच गया है। 2680 सक्रिय मामले हैं। अब तक 15823 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 234 और मरीज ठीक हो गए। प्रदेश में 260 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उनके पूरे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही कार्यालय को सैनिटाइज किया गया है। 
विज्ञापन


सिरमौर जिले में जेल कर्मियों, कैदियों समेत 16 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। नए मामले धौलाकुंआ, शमशेरपुर, कोलर, नया बाजार, जाबल का बाग और यशवंत विहार नाहन के अलावा अन्य भागों से आए हैं। एमसी जेल नाहन से 6 मामले आए हैं। शिमला जिले में संजौली, खलीनी, कसुम्पटी, यूएस क्लब, कनलोग, न्यू शिमला, मैहली, विकासनगर, टूटीकंडी, नवबहार, मिडल बाजार, टूटु, बालूगंज, दुर्गापुर, नजदीक पुराना बस स्टेंड, आईजीएमसी, आरट्रैक, सेना अस्पताल, मशोबरा, जुब्बल-कोटखाई, रामपुर, रोहड़ू के अलावा चंबा और मंडी से नए मामले आए हैं। हमीरपुर के जिला लोक संपर्क अधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर
डीसी संदीप कुमार ने आदेश जारी करते हुए ऊना जिले के 11 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। जिनमें लोहारा के वार्ड 5, जोह के वार्ड 2, मावा कोहलां के वार्ड 7, लोअर भंजाल के वार्ड 7, बाथड़ी के वार्ड 3, बीटन के वार्ड 4, नंगल कलां के वार्ड 1, बढ़ेड़ा के वार्ड 4, पंडोगा के वार्ड 4, टाहलीवाल के वार्ड 7, सैंसोवाल के वार्ड 7 में एक निर्धारित क्षेत्र को हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed