फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus Covid 19 Death in Himachal News latest update for september 22

हिमाचल में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत, 131 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 22 Sep 2020 11:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Death in Himachal News latest update for september 22
हिमाचल में कोरोनावायरस से मौत - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो मंडी और एक हमीरपुर जिले के बड़ा नौदान का रहने वाला था। मंडी में जहां अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है वहीं हमीरपुर जिला की यह छठी मौत है। मंडी जिले के दो मृतकों में एक शहर के पुरानी मंडी निवासी बुजुर्ग महिला है और एक व्यक्ति चच्योट के जरोल गांव से संबंधित है। तीनों पॉजिटिव नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने तीनों मौतों की पुष्टि की है। तीनों मृतक गंभीर रोगों से भी पीड़ित थे। वहीं सिरमौर जिले में भी कोरोना से एक और मौत हुई है। पांवटा के 71 वर्षीय बुजुर्ग ने मंगलवार को दम तोड़ा। किडनी की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग को पांवटा से नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। आईजीएमसी में देर रात सिरमौर के 67 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सीएमओ शिमला डाॅ . सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की हैैैै।प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 131 पहुंच गया है। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 309 नए मामलों की पुष्टि हुई। कुल्लू 46, हमीरपुर 11, मंडी 40, कांगड़ा 28, बिलासपुर 17, शिमला 47, चंबा 17, सोलन 34, किन्नौर 3, ऊना नौ और सिरमौर में 57 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 12769 पहुंच गया है। 4124 सक्रिय मामले हैं। 8491 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 655 और मरीज ठीक हो गए हैं। मंडी में नाचन के विधायक विनोद कुमार समेत 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। सीएचसी गोहर के नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. ललित गौतम ने इसकी पुष्टि की है। एसएचओ मंडी सदर के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कुल्लू जिले में नए मामले गोंपा मनाली, शीतला माता मंदिर, बंजार, लगोटी, शमशी, गड़सा, डूगीलग, तलोगी, तुलगा समेत अन्य भागों से आए हैं।
विज्ञापन


डीसी कुल्लू रिचा वर्मा ने मामलों की पुष्टि की है। हमीरपुर जिले में मंगलवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में भोरंज के मानवीं का 54 वर्षीय व्यक्ति, गांव पट्टा का 46 वर्षीय व्यक्ति और पुणे से लौटा बड़सर के नारा का 23 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा गलोड़ क्षेत्र के गांव बुधवीं की 14 वर्षीय लड़की प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित हुई है। शिमला जिले में चक्कर, भट्ठाकुफर, जुन्गा, ढली, यूएस क्लब, जतोग, भराड़ी, टिक्कर, टूटीकंडी, पंथाघाटी, लक्कड़ बाजार, जाखू, डीडीयू, रामपुर के अलावा नाहन, कुल्लू और बिलासपुर के पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर में पूर्व विधायक अजय बहादुर, उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed