फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid 19 cases and deaths latest update for september 18CoronaVirus in Himachal: covid 19 cases and deaths latest update for september 18

हिमाचल: एक दिन में रिकॉर्ड 12 कोरोना संक्रमितों की मौत, 110 के पार पहुंचा आंकड़ा

Fri, 18 Sep 2020 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid 19 cases and deaths latest update for september 18CoronaVirus in Himachal: covid 19 cases and deaths latest update for september 18
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 12 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 110 के पार  पहुंच गया है। मंडी के रामनगर के 89 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक की रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं, कांगड़ा में चार कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। अंसोली मटौर के कोरोना संक्रमित 77 वर्षीय, जयसिंहपुर के 68 वर्षीय और पुराना कांगड़ा के 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। आलमपुर के 77 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई है। मृतक 17 सितंबर को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। आईजीएमसी शिमला में दो महिलाओं समेत चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इनमें से एक महिला शिमला और दूसरी नाहन की रहने वाली थी। शिमला के नजदीक रझाणा की 42 वर्षीय महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था लेकिन महिला की पहले ही मौत हो गई। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। मृतक महिला को निमोनिया भी था।  महिला का दाह संस्कार कनलोग स्थित श्मशानघाट में किया गया है।

विज्ञापन


उधर, दूसरी ओर नाहन तहसील के चासी गांव की 61 साल की कोरोना पॉजिटिव महिला को आईजीएमसी में उपचार के लिए लाया गया था लेकिन  उसकी मौत हो गई। रात को आईजीएमसी में यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष के 95 वर्षीय पिता की मौत हो गई। वहीं यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इसके अलावा जुब्बड़हट्टी 64 वर्षीय सेवानिवृत डॉक्टर की भी मौत हो गई।  सोलन जिले में दो कोरोना संक्रमित पुरुष और एक महिला ने दम तोड़ा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हुई। सभी कोरोना पॉजिटिव थे और इनकी स्थिति नाजुक थी। मृतकों में एक नालागढ़, एक परवाणू और एक पच्छाद क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिले में कोरोना से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, यह प्रदेश में सर्वाधिक है।  
विज्ञापन


वहीं प्रदेश में शुक्रवार को 314 नए मामले आए हैं। मंडी में 37, बिलासपुर 19, ऊना 60, कुल्लू 12, कांगड़ा 19, सिरमौर 37, सोलन 38, हमीरपुर 15, चंबा 15 और शिमला में 51 मामले आए हैं। नौ नए मामले आने के बाद रामपुर पुलिस स्टेशन को आगामी दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। डीएसपी रामपुर पुलिस थाने के कामकाज की वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पुलिस थाना चौपाल के प्रभारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त मालत गांव में एक पुरुष और चाड़च गांव की एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी जुन्गा में दो कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस चौकी को 24 सितंबर तक बंद कर दिया है। इसके अलावा विकासनगर, संजौली, भट्ठाकुफर, बिलासपुर, कृष्णानगर, ठियोग, मशोबरा, नेरवा, केएनएच,फागली, आईजीएमसी, ढली, चक्कर, डीडीयू, खनेरी, आनंदपुर से नए मामले आए हैं।  कुल्लू जिले में 12 पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें सेना के छह जवान भी शामिल हैं। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 11622 पहुंच गया है। 4430 सक्रिय मामले हैं। अब तक 7054 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed