{"_id":"5f8147997242d1018d386a09","slug":"coronavirus-in-himachal-covid-19-cases-and-deaths-latest-update-for-october-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Himachal: चार संक्रमितों की मौत, प्रदेशभर में 186 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Himachal: चार संक्रमितों की मौत, प्रदेशभर में 186 नए मामले
Sat, 10 Oct 2020 09:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मंडी के नेरचौक कोविड अस्पताल में कुल्लू के ढालपुर के 82 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड तीन प्रतापनगर के 42 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की टांडा में कोरोना से मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिति में टांडा में ही कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं व्यक्ति के संपर्क में आईं उसकी 62 वर्षीय मां और सात वर्षीय नातिन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि मृतक व्यक्ति की पत्नी, पिता व बेटी की रिपोर्ट निगेटिव है। वार्ड तीन के पार्षद अनिल सोनी ने कहा कि मृतक डिडवीं टिक्कर की एक वाहन कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत था। उन्होंने मौत पर खेद व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
किन्नौर के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में लियो निवासी कोरोना संक्रमित 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक को सांस लेने में परेशानी थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया मृतक का कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत शनिवार दोपहर बाद परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में जिला प्रशासन की देखरेख में पोवारी में अंमित संस्कार किया गया।
विज्ञापन
शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मंडी जिले के करसोग की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उसे पांच अक्तूबर को आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया था लेकिन उसने शनिवार को दम तोड़ दिया है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
उधर, प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से 186 नए मामले आए हैं। शिमला में 39, कांगड़ा-सोलन में 28-28, कुल्लू में 25, चंबा-मंडी-हमीरपुर में 16-16-16, सिरमौर-ऊना में 9-9 मामले आए हैं।
राजगढ़ और पांवटा में बनाए कंटेनमेंट जोन
वहीं, सिरमौर जिला प्रशासन ने राजगढ़ के कई पंचायत और पांवटा के कई वार्ड क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया है। यहां कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला दंडाधिकारी डॉ. आरके परूथी ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार राजगढ़ की छोगटाली पंचायत के वार्ड नंबर दो में सुरेश पुत्र खेमराज और अंजना पत्नी सुरेंद्र का घर, वार्ड नंबर 3 में शेर सिंह पुत्र जीवन सिंह का घर, वार्ड नंबर दो में ही कुलदीप पुत्र दीपराम का घर, पंचायत कोठिया जाजर के वार्ड नंबर चार में राजेंद्र शर्मा के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया है। अधिसूचना के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड नंबर चार शिवमंदिर तारुवाला के समीप परमानंद शर्मा के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि अतिरिक्त शेष वार्ड को बफर जोन घोषित किया गया है।