{"_id":"5ead55448ebc3ee53241fc6c","slug":"coronavirus-impact-cauliflower-price-dropped-to-two-rupee-per-kg-in-kullu-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू जिले में किसान बेहाल, दो रुपये किलो बिकी फूलगोभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू जिले में किसान बेहाल, दो रुपये किलो बिकी फूलगोभी
Sat, 02 May 2020 04:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
फूलगोभी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट से कुल्लू जिले में किसान बेहाल हैं। सब्जी मंडी भुंतर में फूलगोभी शनिवार को दो रुपये प्रति किलो बिकी। स्थानीय सब्जी मंडियों में फूलगोभी इतने कम दामों में बिकने से किसानों को घाटा उठाना पड़ा है। जिले की सब्जी मंडियों में फूल गोभी छह रुपये किलो तक बिक रही है। गोभी पर किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से कुल्लू की सब्जियों को खरीदने के लिए व्यापारी नहीं मिल रहे हैं। जिले में सैकड़ों बीघा भूमि पर सब्जियों की पैदावार हो रही है। गौर रहे कि कुल्लू में उत्तम क्वालिटी की फूलगोभी तैयार होती है। इसकी पड़ोसी राज्यों में काफी अधिक मांग रहती है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बाहर से व्यापारी मंडियों में नहीं आ रहे हैं। इसका खामियाजा यहां के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसान यशपाल, सुनील कुमार, रामसिंह, तेजराम, देवी सिंह, गोविंदराम, विजय कुमार, भाग सिंह और निमे राम ने कहा कि यह पहला मौका है कि जब किसानों को फूलगोभी पर इतना अधिक घाटा हुआ है। आमतौर पर मंडियों में फूलगोभी के 25 से 30 रुपये प्रति किलो तक दाम मिलते थे। भुंतर सब्जी मंडी में शनिवार को दो रुपये प्रति किलो तक गोभी बिकने से उन्हें मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन
यशपाल ने कहा कि उन्होंने 25 बीघा में गोभी लगाई है। ऐसे में उनकी लागत भी पूरी नहीं हो रही है। उधर, सदर कुल्लू फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन महासचिव यान सिंह (सुनील) ने कहा कि किसानों की मेहनत को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। सरकार तैयार हो रही फसलों को लेकर ठोस नीति तैयार करे।