फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus Himachal Pradesh Chowki Maniar panchayat on high alert in una in himachal pradesh

मरकज से लौटे तब्लीगी की पत्नी की भी बिगड़ी तबीयत, पंचायत हाई अलर्ट पर

Mon, 13 Apr 2020 09:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर शशिभूषण पुरोहित/पंकज रणौत, अमर उजाला नेटवर्क, चौकीमन्यार/जोल(ऊना)
शशिभूषण पुरोहित/पंकज रणौत, अमर उजाला नेटवर्क, चौकीमन्यार/जोल(ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Apr 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Himachal Pradesh Chowki Maniar panchayat on high alert in una in himachal pradesh
ऊना के चौकी मन्यार में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की चौकी मन्यार पंचायत में तब्लीगी जमात से लौटे युवक के कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पंचायत को सील कर दिया है जबकि उक्त युवक के 11 पारिवारिक सदस्यों को स्थानीय रेस्ट हाउस में आइसोलेट किया है। उनके साथ एक नजदीकी कैमिस्ट को भी आइसोलेट किया गया है। उक्त युवक इसी केमिस्ट से दवाई आदि लेता रहा। अमर उजाला की टीम चौकी मन्यार पहुंची तो पता चला कि युवक की पत्नी की तबीयत बिगड़ रही है। उसे उल्टी-दस्त है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा सूचित करने पर बीएमओ ने मरीज के स्वास्थ्य का जायजा लिया है। साथ ही लक्षण दिखते ही उक्त लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं लोगों में आशंका है कि उक्त युवक को 31 मार्च को नोटिस देने गए पुलिसकर्मी उसके प्राथमिक संपर्क में आए हैं, जिनके टेस्ट किए जाने चाहिए। हालांकि पुलिस ने इस तरह की आशंका से इनकार किया है। मौके पर मौजूद पुलिस चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पूरे एरिया को सील कर गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी कार्तिकेयन का कहना है कि पुलिसकर्मी पूरी एहतियात बरतते हुए नोटिस देने गए थे। फिलहाल उनकी जांच की आवश्यकता नहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस सतर्कता बरत रही है। गौरतलब है कि उक्त युवक दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर आया था, जिसके बाद यह नकड़ोह मस्जिद में पहुंचा। यहां से जांच के दौरान तीन व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे। सुमीन मुहम्मद पुत्र शेर मुहमद 31 मार्च को घर चौकी मन्यार पहुंचा जहां प्रधान द्वारा सूचना देने पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने मौके पर जाकर चेकअप कर युवक को घर पर क्वारंटीन किया।

नकड़ोह में तीन पॉजिटिव आने के बाद उक्त युवक के सैंपल लिए, जिसके बाद वह भी पॉजिटिव पाया गया। लोगों का मानना है कि पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उक्त कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर गए थे। जरूरी है कि उनके भी टेस्ट किए जाएं। बहरहाल, पुलिस इसी कोशिश में है कि क्षेत्र में संक्रमण और न फैले। इसको लेकर एहतियात बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed