{"_id":"612247d48ebc3e79bb06d042","slug":"coronavirus-employment-in-mnrega-will-not-be-available-without-vaccine-in-309-panchayats-of-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना : चंबा की 309 पंचायतों में वैक्सीन के बिना नहीं मिलेगा मनरेगा में रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना : चंबा की 309 पंचायतों में वैक्सीन के बिना नहीं मिलेगा मनरेगा में रोजगार
Mon, 23 Aug 2021 01:58 AM IST
Krishan Singh
रंजीत शर्मा, अमर उजाला, भरमौर(चंबा)
रंजीत शर्मा, अमर उजाला, भरमौर(चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:58 AM IST
सार
खंड विकास अधिकारी भरमौर ने सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी किए हैं कि कोरोना वैक्सीन के बिना किसी को मनरेगा में रोजगार न दिया जाए। इन आदेशों की जो कर्मचारी अनदेखी करेंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मनरेगा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की 309 पंचायतों में अब कोरोना वैक्सीन लगवाए बिना किसी को भी मनरेगा में रोजगार नहीं मिलेगा। इसको लेकर जिलाधीश ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने परिक्षेत्र में आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारी भरमौर ने सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी किए हैं कि कोरोना वैक्सीन के बिना किसी को मनरेगा में रोजगार न दिया जाए।
विज्ञापन
इन आदेशों की जो कर्मचारी अनदेखी करेंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। कार्यकारी खंड विकास अधिकारी भरमौर गोपाल ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। यह निर्णय कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए लिया गया है। चंबा जिले में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे। कोरोना से मरने वालों की संख्या डेढ़ 100 के पार हो चुकी है।
विज्ञापन
कई लोग वैक्सीनेशन को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करने वाला है। मनरेगा में दिहाड़ी लगाने से पहले पंचायत सचिव या ग्राम रोजगार सेवक को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। उसके बाद ही मनरेगा में रोजगार मिलेगा। गौर हो कि भरमौर के दूरदराज के गांवों के अधिकतर लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।
विज्ञापन