{"_id":"5e78e65b8ebc3e6fd817906f","slug":"coronavirus-effect-banks-will-remain-open-from-today-till-moring-to-noon-2-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: आज से इतने बजे तक ही खुले रहेंगे बैंक, समिति ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: आज से इतने बजे तक ही खुले रहेंगे बैंक, समिति ने लिया फैसला
Tue, 24 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंगलवार से प्रदेश में बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। ग्राहकों से मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
बैंकर्स समिति के प्रदेश संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि लॉकडाउन के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। बैंकों में 31 मार्च तक तक ग्राहकों की सेवा के लिए बैंक 10 से दो बजे तक ही खुले रहेंगे। पहले शाम चार बजे तक बिजनेस आवर्स थे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश में किए गए लॉकडाउन को देखते हुए इस सेवा को दो घंटे के लिए घटाया गया है। उन्होंने बताया कि एटीएम सुचारू तौर पर कार्य करेंगे। सरकार के आदेशानुसार बैंकों में स्टाफ की संख्या को 50 फीसदी कम करने का भी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने फैसला लिया है।
विज्ञापन
सभी बैंकों को मंगलवार को ही रोस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। समिति के संयोजक ने प्रदेश सरकार से लॉकडाउन के दौरान बैंक कर्मियों की निजी गाड़ियों को आने-जाने की मंजूरी देने का भी आग्रह किया है।