फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Coronavirus case reduced, but everyone needs to be cautious: Jairam

कोरोना नियंत्रण में आया तो अब बर्ड फ्लू ने बढ़ाई चिंता: जयराम

Fri, 08 Jan 2021 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus case reduced, but everyone needs to be cautious: Jairam
धर्मशाला दौरे पर सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला

बर्ड फ्लू से पनपे संकट का जायजा लेने शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि कोरोना नियंत्रण में आने लगा है। लेकिन अब बर्ड फ्लू चिंता का नया विषय बनकर उभरा है। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित कर दिए हैं। पौंग बांध के आसपास के क्षेत्रों की पूरी निगरानी की जा रही है। राज्य सरकार बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। इससे पहले सीएम ने कैबिनेट सभागार में बर्ड फ्लू की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पशुपालन, वन्य प्राणी विभाग समन्वय के साथ बर्ड फ्लू के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें। बर्ड फ्लू की गंभीरता को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री के सैंपल भी आरडीडीएल जालंधर को जांच के लिए भेजे हैं। बैठक के दौरान पशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सिंह और वन्य प्राणी विभाग की अरण्यपाल उपासना पटियाल ने बर्ड फ्लू से बचाव पर आधारित पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दी।           

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के करीब 1200 पॉजिटिव मामले हैं। इनमें कांगड़ा जिले के 300 संक्रमित मामले शामिल हैं। 15 दिसंबर के बाद कोरोना पॉजिटिव मामले कम होना शुरू हुए हैं, लेकिन अभी भी सभी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। कहा कि कोविड-19 के लिए टीकाकरण अभियान की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित निर्देशों के अनुसार ही टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


जोनल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की शुरुआत
धर्मशाला में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास भारत सरकार की ओर से वैक्सीन की उपलब्धता हो चुकी है। जल्द इस संक्रमण पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने धर्मशाला जोनल अस्पताल से कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की शुरुआत करते हुए कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। उम्मीद है कि इससे हम इस संक्रमण पर काबू पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार नहीं कर सकते कोरोना पॉजिटिव 
पंचायत चुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि जिन प्रत्याशियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ऐसे व्यक्ति चुनाव प्रचार नहीं कर सकते, जबकि लोकतंत्र में चुनाव से किसी को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि चुनावों में योग्य, कर्मठ प्रत्याशी चुनाव में जीतकर आगे आएं। सीएम ने कहा कि हालांकि पंचायत चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं हो रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दलों का प्रयास रहता है कि अधिकतर लोग उनकी विचारधारा के जीतकर आएं, जिससे सरकार को और मजबूती मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed