फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Buses will not ply from Himachal to outside states

कोरोना वायरस: हिमाचल से बाहरी राज्यों के लिए नहीं चलेंगी बसें

Sat, 26 Sep 2020 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Buses will not ply from Himachal to outside states
पुराना बस अड्डा शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल से अभी बाहरी राज्यों के लिए बसें नहीं चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह और उनके स्टाफ के आइसोलेट होने के कारण अब इस मामले पर अगली कैबिनेट बैठक में चर्चा होगी। परिवहन निगम के 200 से ज्यादा रूट बाहरी राज्यों के लिए हैं। कोरोना काल में इन रूटों पर एचआरटीसी बसें नहीं भेजी जा रही हैं। परिवहन निगम की मानें तो इन रूटों से परिवहन पथ परिवहन निगम को हर महीने दो से ढाई करोड़ रुपये का फायदा होता था।

विज्ञापन


हालांकि, परिवहन निगम ने बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया था। इसके तहत पंजाब, दिल्ली और अंबाला आदि के लिए बसें भेजी जानी थीं, लेकिन अब यह मामला अगली मंत्रिमंडल बैठक तक पेंडिंग हो गया है। उधर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शनिवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में बाहरी राज्यों के लिए लिए बसें चलाने पर चर्चा नहीं हुई है। अब अगली बैठक में इस मामले पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed