{"_id":"5e8875148ebc3e78b12b2e2a","slug":"coronavirus-army-recruitment-postponed-for-youth-of-four-himachal-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: हिमाचल के चार जिलों के लिए प्रस्तावित सेना भर्ती स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: हिमाचल के चार जिलों के लिए प्रस्तावित सेना भर्ती स्थगित
Sat, 04 Apr 2020 05:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते हिमाचल के चार जिलों के लिए प्रस्तावित सेना भर्ती स्थगित कर दी गई है। सोलन, शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिलों के युवाओं के लिए रामपुर में होने वाली सेना की भर्ती कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण सेना भर्ती कार्यालय शिमला के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामपुर शहर में 16 से 25 अप्रैल तक भर्ती होनी थी, लेकिन विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण आगामी आदेशों तक स्थगित की जा रही है। इसके तहत लगभग 12 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है।
विज्ञापन