फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corona warriors kalpana thakur continued giving duty despite 10 month old son and Daughter leg broken

कोरोना के हीरो: बेटी की टांग टूटी, 10 माह का बेटा, फिर भी नर्स कल्पना देती रहीं ड्यूटी

Sat, 20 Mar 2021 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Mar 2021 10:34 AM IST
सार

  • कोरोना हीरो  नर्स कल्पना ठाकुर ने पेेश की मिसाल
  • बेटी की टांग टूटी, 10 माह का बेटा, फिर भी देती रहीं ड्यूटी
  • खौफ के बीच होमगार्ड संदेश ने करवाया शवों का संस्कार

विज्ञापन
Corona warriors kalpana thakur continued giving duty despite 10 month old son and Daughter leg broken
स्टाफ नर्स कल्पना ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में कोरोना की दस्तक को पूरा एक साल हो गया है। लॉकडाउन में लोगों का साहस, धैर्य और कोरोना वॉरियर्स का सेवा भाव देखा।  एक साल के कोरोना काल में जन सेवा के कई बड़े उदाहरण देखने को मिले। कोविड अस्पताल घुमारवीं में तैनात स्टाफ नर्स कल्पना ठाकुर का नाम भी इनमें शामिल हैं। कल्पना ठाकुर अपने 10 माह के बेटे को अपनी मां के पास छोड़कर ड्यूटी दे रही थी। इसी दौरान कल्पना की बेटी की टांग फ्रैक्चर हो गई। कल्पना ने परिवार से ज्यादा ड्यूटी को अहमियत दी। 

विज्ञापन


खौफ के बीच होमगार्ड संदेश ने करवाया शवों का संस्कार
सीएच मार्कंडेय में तैनात होमगार्ड संदेश चंदेल ने अपनी जान की परवाह किए बगैर ड्यूटी निभाई। संदेश ने कोविड से मौत होने वाले पांच शवों का अंतिम संस्कार करवाया। संदेश का कहना है कि वह समय हर एक इंसान के लिए खौफ से भरा था। मृतक के परिवार वाले भी कोविड के डर से मृतक के पास जाने से घबराते थे। 
विज्ञापन

 
कई संस्थाएं भी आईं आगे, हर दिन पांच हजार को खिलाया खाना
बिलासपुर में राम नाटक, नव दुर्गा संकीर्तण मंडल, विश्वकर्मा मंदिर समिति ने रेडक्रॉस के साथ मिलकर हर दिन पांच हजार लोगों को खाना खिलाया। इसमें जरूरतमंदों से लेकर क्वारंटीन किए हुए लोग शामिल थे। नव दुर्गा संकीर्तण मंडल के उपाध्यक्ष अजय चंदेल, विश्वकर्मा मंदिर समिति के प्रधान मदन राणा, राम नाटक  समिति के प्रधान नरेंद्र पंडित ने कहा कि कोरोना काल में हर दिन पांच हजार लोगों को खाना खिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed