फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona Virus People take blessings of Dev Badeyogi in Karsog Mandi Himachal Pradesh

कोरोना वायरस से बचने के लिए देवी-देवताओं की शरण में लोग

Sun, 15 Mar 2020 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Mar 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus People take blessings of Dev Badeyogi in Karsog Mandi Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए देवभूमि के लोग देवी-देवताओं की शरण में पहुंचने लगे हैं। मंडी जिला के शाकरा गांव में 17 मार्च को बड़े योगी देव की पूजा-अर्चना कर लोग बीमारी से बचाने की गुहार लगाएंगे। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने रविवार को भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ वीडियो कांफ्रेंस की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने संदिग्ध मरीजों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेजों में भर्ती करने की व्यवस्था की है। तीनों कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल में इस बीमारी का अभी कोई भी मामला नहीं है। स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामसभाओं में इसकी जानकारी दी जा रही है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य एजुकेटर की टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले हर व्यक्ति की यात्रा हिस्ट्री देखी जा रही है। धीमान ने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना वायरस से घबराने की नहीं बल्कि एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग व्यर्थ में मास्क और सैनिटाइजर न खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed