फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona virus in himachal pradesh sample testing increased

हिमाचल में फिर लौटने लगा कोरोना, अलर्ट के साथ सैंपल बढ़ाने के निर्देश

Mon, 01 Mar 2021 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Mar 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
corona virus in himachal pradesh sample testing increased
कोरोनावायरस- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने फिर से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और सीएमओ से सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और प्रतिदिन रिपोर्ट सचिवालय भेजने के लिए कहा है। विभाग का मानना है कि लोगों के लापरवाही बरतने के कारण अब रोजाना संक्रमण के 50 या इससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, 15 दिन पहले प्रदेश में कोरोना की स्थिति सामान्य चल रही थी, लेकिन अब संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान खुलने से भी मामले और बढ़ने की संभावना लग रही है। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 281 हो गई है। इस बीमारी से प्रदेश में 982 लोगों की मौत हो चुकी है। हमीरपुर जिला पहले कोरोना मुक्त हो गया था। अब इस जिले में 10 से अधिक मामले हो गए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा कोरोना के 91 मामले रिकॉर्ड किए गए।
विज्ञापन


ऊना में 53 दूसरे और तीसरे नंबर पर शिमला जिले में कोरोना के 31 एक्टिव मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। जिला लाहौल-स्पीति में कोरोना का कोई मामला नहीं है। बीते 15 दिन से इस जिले में एक भी मामला नहीं आया है। उधर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि लोग लापरवाह होने लगे हैं। मास्क नहीं पहन रहे हैं। बीमारी के प्रति लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अन्य राज्यों में बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं। हिमाचल में भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन और सीएमओ से सतर्क रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed