फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona virus in himachal pradesh covid 19 positive cases today updates 5th june 2020

हिमाचल में आठ महीने की बच्ची समेत 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 393 पहुंचा आंकड़ा

Sat, 06 Jun 2020 12:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/हमीरपुर/सराहां(सिरमौर)/चंबा/बिलासपुर/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/हमीरपुर/सराहां(सिरमौर)/चंबा/बिलासपुर/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
corona virus in himachal pradesh covid 19 positive cases today updates 5th june 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल प्रदेश में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें तीन कांगड़ा, शिमला एक, कुल्लू एक, बिलासपुर एक, ऊना एक और दो मामले हमीरपुर के हैं। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार को 10 और कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। दिल्ली से 27 मई को लौटा नूरपुर तहसील क्षेत्र का रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मिजग्रां में पति (34 वर्षीय) और पत्नी (31 वर्षीय) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।ये दिल्ली से 27 मई को लौटे हैं। इनका दो साल का बेटा पहले ही कोरोना संक्रमित है जिसका उपचार बैजनाथ कोविड अस्पताल में चल रहा है। ऊना में भी एक पॉजिटिव मामला आया है। 30 मई को महाराष्ट्र से लौटा हरोली उपमंडल का 75 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन


संक्रमित को कोविड केयर सेंटर खड्ड शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, चंबा में भी 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक 24 मई को नोएडा से लौटा था और होम क्वारंटीन था। बिलासपुर में शुक्रवार शाम को झंडूता ब्लॉक में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला आया। अब जिले में कोरोना के कुल मामले 21 हो गए हैं। जिनमें से नौ स्वस्थ हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव महिला को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम क्वारंटीन में रखा गया था।  महिला के पति की पहले ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं शुक्रवार को महिला के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि महिला का यात्रा इतिहास दिल्ली की है। महिला को इलाज के लिए कोविड अस्पताल चांदपुर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 393 पहुंच गया है। अब तक 185 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। राज्य में सक्रिय मामले 199 हो गए हैं। चार लोग प्रदेश के बाहर शिफ्ट हो गए हैं। कोरोना से राज्य में पांच की मौत हुई है।  बैजनाथ कोविड अस्पताल में एडमिट दो कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पंचरुखी तहसील क्षेत्र का 42 वर्षीय व्यक्ति और पालमपुर तहसील क्षेत्र के 35 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।  सिरमौर जिले में तीन पंचायतों के नौ गांव सील कर दिए गए हैं। महिला के कोरोना संक्रमित होने पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। बर्मापापड़ी, पालियो और त्रिलोकपुर पंचायत में धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निरमंड में आठ महीने की बच्ची कोरोना पॉजिटिव

जिला कुल्लू के निरमंड क्षेत्र में एक आठ महीने की बच्ची भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है। जिला में कोरोना के अब कुल मामले चार हो गए हैं। जिनमें से एक युवक स्वस्थ हो गया है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव आई बच्ची अपनी मां के साथ पहले ही होम क्वारंटीन में थी। बच्ची समेत छह लोगों का परिवार 19 मई को दिल्ली से लौटा था। परिवार का 65 वर्षीय बुजुर्ग पहले ही कोरोना पॉजिटिव है और उसका इलाज कुल्लू स्थित कोविड केयर सेंटर में चल रहा है।

इसके बाद पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया। इस दौरान परिवार के सभी लोगों के सेंपल लिए गए थे और शुक्रवार को रिपोर्ट आने पर आठ महीने की बच्ची पॉजिटिव आई है। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि बच्ची की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। बच्ची को मां के साथ आइसोलेशन में रखा गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैलाएं।



 



 

कुल्लू की शुरढ़, खोखन पंचायत और नपं भुंतर के चार वार्ड में धारा 144

वहीं जिला कुल्लू की शुरढ़, खोखन पंचायत और नपं भुंतर के चार वार्ड में धारा 144 लगाई गई है। एक महिला कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन ने शुरढ़ पंचायत के वार्ड दो और छह, खोखन पंचायत के वार्ड नौ और नपं भुंतर के वार्ड चार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। 

शुरढ़ पंचायत के वार्ड तीन, चार, पांच और सात, नपं भुंतर के वार्ड पांच को बफर जोन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए ही अनुमति होगी। इस जोन में फल-सब्जी व राशन इत्यादि की होम डिलिवरी की जाएगी। इस संबंध में खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इस जोन में मेडिकल सर्विलांस रहेगी, जिसके लिए टीमें गठित की गई हैं। बफर जोन में हालांकि गतिविधियां जारी रहेंगी।

लेकिन इसमें भी मेडिकल सर्विलांस रहेगी। किसी भी व्यक्ति को लक्षण पाए जाने पर तुरंत सैंपल लिए जाएंगे। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि शिमला से कुल्लू पहुंची महिला की वीरवार देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। महिला को कोविड केयर सेंटर कुल्लू के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसकी बेेटी को भी आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। कहा कि महिला दो बार क्षेत्रीय अस्पताल में आई हैं। जांच करने वाले चिकित्सकों को यदि आवश्यक हुआ तो क्वारंटीन किया जाएगा।

सिरमौर के सराहां का व्यक्ति भी संक्रमित, हरियाणा में रिपोर्ट पॉजिटिव

वहीं, सिरमौर के सराहां इलाके में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति पच्छाद क्षेत्र का बताया जा रहा है।  व्यक्ति हरियाणा के नारायणगढ़ में किसी कंपनी में काम करता था। पिछले सप्ताह ही वह अपने घर से नारायणगढ़ कंपनी में काम करने गया था। वहां पर व्यक्ति ने गले में दर्द और बुखार के बाद अस्पताल में जांच करवाई और इसके बाद घर आ गया। घर आने पर परिवार वालों ने इसे अलग कमरे में रखा। लेकिन शुक्रवार को नारायणगढ़ से इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद संक्रमित को कोविड-19 सेंटर सराहां लाया गया है।

 इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने व्यक्ति के परिवार को भी घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। पांच दिनों के बाद परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।  बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि क्योंकि टेस्ट हरियाणा में हुआ है, इसलिए यह मामला हरियाणा में गिना जाएगा। लेकिन इसका उपचार हिमाचल के सराहां में किया जा रहा है। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed