फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona virus Himachal Pradesh Seat will be available in helicopter by showing medical certificate

कोरोना वायरस: मेडिकल प्रमाणपत्र दिखाने पर ही मिलेगी हेलीकाप्टर में सीट

Fri, 20 Mar 2020 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा/रतन कटोच, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा/रतन कटोच, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Mar 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
corona virus Himachal Pradesh Seat will be available in helicopter by showing medical certificate
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस को लेकर हेलीकाप्टर उड़ानों में भी सख्ती बरती जाएगी। भुंतर एयरपोर्ट से जनजातीय इलाकों की तरफ आने वाले यात्रियों को मेडिकल प्रमाण पत्र दिखाना होगा। यात्री को अपनी ट्रैवल हिस्ट्री भी देनी होगी। भीड़ न बढ़े, इसके लिए हेलीकाप्टर में सीट मिलने के बाद केवल उसी यात्री को अकेले भुंतर एयरपोर्ट आना होगा। उड़ान समिति कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


उड़ान समिति के कुल्लू प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कोई संक्रमित व्यक्ति हेलीकाप्टर से लाहौल न पहुंचे, इसके लिए यह व्यवस्था की है। सरकार के निर्देशानुसार भुंतर एयरपोर्ट पर भीड़ न उमड़े, इसलिए जिन यात्रियों के नाम सूची में होंगे उन्हें ही भुंतर एयरपोर्ट आने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है। कहा कि हेलीकाप्टर में सवारी करने से पहले यात्रियों को कुल्लू अस्पताल से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट लाकर एयरपोर्ट में दिखाना होगा। यात्रियों को विदेश यात्रा से संबंधित अंडरटेकिंग भी देनी होगी। इसमें यह जिक्र होगा कि उसने न ही विदेश यात्रा की है और न ही वह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को आगाह किया है कि हेलीकाप्टर उड़ानों और सीट आरक्षण से संबंधित जानकारी लेने के लिए अधिक संख्या में उड़ान समिति कार्यालय न आएं। समिति ने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। यहां से जानकारी ली जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed