{"_id":"5e8b2bfe8ebc3e72b2598218","slug":"corona-virus-himachal-congress-will-make-25-people-aware-every-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हर रोज 25 लोगों जागरूक करेगी हिमाचल कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: हर रोज 25 लोगों जागरूक करेगी हिमाचल कांग्रेस
Mon, 06 Apr 2020 06:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी के आपदा प्रबंधन सैल और जिला अध्यक्षों से कोरोना महामारी को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें एक दिन में 25 लोगों को सोशल मीडिया या अन्य साधनों से जागरूक करना है। ये 25 लोग आगे 25-25 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। कोरोना महामारी के प्रति सचेत करते हुए लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने डीसीसी अध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश में स्थिति की समीक्षा की। इस महामारी से निपटने का कारगर उपाय फिजिकल डिस्टेंस और जागरूकता ही है। जिलाध्यक्षों ने उन्हें बताया कि पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी पार्टीजन अपने अपने स्तर पर लोगों को इस महामारी के प्रति सचेत करते हुए उन्हें मास्क, सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
कर्फ्यू के दौरान प्रशासन उन्हें राहत सामग्री नही बांटने दे रहा है। इससे उन्हें अपने इस राहत कार्य मे मुश्किलें आ रही हैं। उन्हें राहत कार्यों के लिए सरकार से विशेष अनुमति दिलाई जाए। राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार के साथ इस विपदा की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन