फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona vaccine will be given to people between the age group of 18 to 44 two days a week, the schedule will be seen on the portal

हिमाचल: सप्ताह में दो दिन लगेगी 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन, पोर्टल पर दिखेगा शेड्यूल

Thu, 13 May 2021 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 May 2021 07:38 PM IST
सार

बिना पंजीकरण करवाए टीकाकरण नहीं होगा। असुविधा और भीड़भाड़ से बचने के लिए लाभार्थी निर्धारित पंजीकरण और समय के अनुसार ही टीकाकरण केंद्र पर जाएं। 

विज्ञापन
Corona vaccine will be given to people between the age group of 18 to 44 two days a week, the schedule will be seen on the portal
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 17 मई से शुरू हो रहे तीसरे चरण के तहत 18 से 44 आयु वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन की डोज सप्ताह में दो दिन केवल सोमवार और गुरुवार को लगेगी। लाभार्थी का टीकाकरण शेड्यूल हर निर्धारित तिथि से दो दिन पूर्व कोविन पोर्टल पर दिखेगा। मई में इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत पांच दिन 17, 20, 24, 27 और 31 मई को इस आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। अगले महीने की तिथियों और समयसारिणी बाद में निर्धारित की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि 17 मई को जिन लोगों का टीकाकरण होगा, उनका शेड्यूल 15 मई को पोर्टल पर दिखेगा। 

विज्ञापन


बिना पंजीकरण करवाए टीकाकरण नहीं होगा। असुविधा और भीड़भाड़ से बचने के लिए लाभार्थी निर्धारित पंजीकरण और समय के अनुसार ही टीकाकरण केंद्र पर जाएं। 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग और प्राथमिकता वाले वॉरियर्स का टीकाकरण आपस में प्रभावित न हो, इसके लिए केंद्रों में अलग-अलग लाइनें लगाकर टीकाकरण का निर्णय लिया है। उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से भी टीकाकरण केंद्रों में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। सीरम संस्थान पुणे से कोविशील्ड वैक्सीन की 1,07,620 डोज मिल गई हैं। 
विज्ञापन


ये हैं प्राथमिकता वाले समूह 
बैंक व वित्तीय सेवाएं कर्मचारी, कोविड ड्यूटी देने वाले शिक्षक, हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक, परिचालक, पेट्रोल पंप संचालक, पीडीएस डिपो धारक, केमिस्ट, लोकमित्र केंद्रों के कर्मचारी, बच्चों की देखभाल करने वाले संस्थानों के कर्मचारी और फार्मा उद्योग के कर्मचारी कोविड टीकाकरण के लिए प्राथमिक समूहों में शामिल हैं। इन विभागों के संबंधित कर्मचारी स्वयं को अपने विभाग से प्रमाणित करवाकर प्राथमिकता समूह में टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोरोना में ड्यूटी के बाद स्वास्थ्य कर्मियों का क्वारंटीन होना जरूरी
उधर, कोविड-19 में ड्यूटी देने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन न करने के फैसले का रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन का कहा कि कोविड-19 में ड्यूटी देने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों का क्वारंटीन होना जरूरी है। कहा कि स्वास्थ्य कर्मी एक साल से कोरोना महामारी में पूरा योगदान दे रहे हैं। पीपीई किट में ड्यूटी देना उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से थका रहा है। सरकार ने भले ही अधिसूचना में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दो वैक्सीन लगाने की बात कही है, लेकिन उसके बाद भी कई स्वास्थ्य कर्मी कोविड पॉजिटिव आ रहे हैं।


बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्य कर्मियों को दो डोज वैक्सीन लग गई है, लेकिन उनके परिवार को वैक्सीन नहीं लगी है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अंकुर गौतम व सचिव डॉ. सचिन शर्मा ने कहा कि सरकार ऐसे समय में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने के बजाय ऐसी अधिसूचना से मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही है।  सरकार ने यह अधिसूचना वापस न ली तो प्रदेश के अन्य चिकित्सक संघों के साथ विरोध करना पड़ेगा। कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री इस मामले में हस्तक्षेप कर पुनर्विचार कर अधिसूचना को वापस लेकर कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed