{"_id":"60019af6b3e24b51d42952d0","slug":"corona-vaccination-preparations-complete-five-employees-will-be-posted-in-each-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण की तैयारियां पूरी, हर सेंटर में तैनात होंगे पांच कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण की तैयारियां पूरी, हर सेंटर में तैनात होंगे पांच कर्मचारी
Fri, 15 Jan 2021 07:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कैबिनेट बैठक में तैयारियों की प्रस्तुति दी। प्रदेश में यह टीका 27 सेंटरों में लगाया जाना है। हर सेंटर में 5 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एक साथ सभी सेंटर में वैक्सीन के डिब्बे खुलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी लांचिंग करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पल-पल इसकी जानकारी लेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भी वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बात करेंगे। हिमाचल में 46 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को सिर्फ 27 सेंटरों में ही वैक्सीन का टीका लगाया जाना है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका लगाया जाना है, इसका रिकॉर्ड सेंटर में भिजवा दिया गया है। सेंटर में तैनात कर्मचारी इनका डाटा एकत्र करेंगे। टीका लगने के बाद उन्हें फोन पर मेसेज आ जाएगा कि दूसरा टीका कब और किस स्थान पर लगाया जाएगा। धीरे-धीरे सेंटरों की संख्या को बढ़ाया जाना है। आईजीएमसी और टांडा में अतिरिक्त स्टाफ मुहैया कराया गया है। यह दोनों मुख्य सेंटर होंगे। स्वास्थ्य सचिव ने कैबिनेट को बताया कि वैक्सीन सभी सेंटरों में पहुंचा दी गई है। बाकायदा, इसमें बैच नंबर लगाए गए हैं। एक शीशी से 10 लोगों को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन