{"_id":"608d82018ebc3e8db97d2410","slug":"corona-vaccination-of-18-to-44-years-old-people-not-started-in-himachal-will-have-to-wait-for-three-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 18 से 45 आयु के लोग भी पहुंच गए कोरोना टीका लगवाने, लौटे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 18 से 45 आयु के लोग भी पहुंच गए कोरोना टीका लगवाने, लौटे मायूस
Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
टीका लगाने पहुंचे लोग मायूस लौटे
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 से 44 साल के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन मुहैया कराने के एलान के बावजूद एक मई से हिमाचल प्रदेश में टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। प्रदेश में वैक्सीन न होने से इन आयु वर्ग के लोगों को अभी तीन हफ्ते का इंतजार और करना होगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सरकार ने वैक्सीन की 73 लाख डोज का जो ऑर्डर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दिया है, उसे पहुंचने में कम से कम तीन हफ्ते लगेंगे।
विज्ञापन
नई खेप आने तक 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही टीका लगेगा। इंस्टीट्यूट ने सरकार को जवाब दिया है कि वह हर हफ्ते पांच लाख डोज मुहैया कराएगा। तीसरे चरण में 18 से 44 साल के आयु वर्ग के 31 लाख लोगों को टीका लगना है। हालांकि सभी को कोविन या आरोग्य सेतु एप से पंजीकरण कराकर सेंटर चिह्नित कर निर्धारित समय पर आना होगा।
विज्ञापन