फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona third wave: Limited number of people will be allowed on Shimla Ridge Maidan and Mall Road

शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर सीमित संख्या में मिलेगी एंट्री, कुछ जगहों से बेंच भी हटाए

Sat, 17 Jul 2021 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Jul 2021 08:08 PM IST
सार

शनिवार को व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी ऑपरेटरों सहित अन्य लोगों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि रिज और मालरोड के एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस तैनात की जाएगी। 

विज्ञापन
corona third wave: Limited number of people will be allowed on Shimla Ridge Maidan and Mall Road
शिमला के रिज पर बेंच हटाए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट के कड़े आदेशों के बाद कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की आशंका को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला प्रशासन ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं। प्रशासन ने सैलानियों के जमावड़े को रोकने के लिए सीमित संख्या में ही लोगों को शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर प्रवेश की अनुमति देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी ऑपरेटरों सहित अन्य लोगों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि रिज और मालरोड के एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस तैनात की जाएगी। पुलिस टीमें शारीरिक दूरी सुनिश्चित कराएंगी।
विज्ञापन


रिज मैदान पर क्राइस्ट चर्च, लक्कड़ बाजार रोड और पदमदेव परिसर के पास ये बैंच हटाए गए। बचे बेंचों पर भी सिर्फ  वरिष्ठ नागरिकों को ही बैठने की अनुमति होगी। पर्यटन कारोबार और व्यापार मंडल से जुड़े लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय ठाकुर की मांग पर डीसी ने कहा कि होटलों, दुकानों के अलावा टैक्सी ऑपरेटरों की प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून व्यवस्था राहुल चौहान, एसडीएम शिमला ग्रामीण मनजीत शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी जीडी कालटा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

कोरोना नियमों का उल्लंघन पर काटे 15 चालान 
 कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति ने शनिवार को आईएसबीटी, पुराना बैरियर, संकट मोचन मंदिर, गोयल मोटर्स, तारादेवी और शोघी बाजार का निरीक्षण कर 15 लोगों के चालान काटे। इस दौरान आम जनता, पर्यटकों और दुकानदारों को कोविड नियमों के बारे जागरूक किया गया।

 अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव रमणीक शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यह कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। अंतर राज्य बस अड्डे पर सरकारी और निजी बसों में सवारियों को कोरोना संक्रमण के बारे जागरूक किया गया।

संकटमोचन और तारा देवी मंदिर में व्यवस्थाओं को जांचा। श्रद्धालुओं को कोविड-19 मानक संचालन के अनुपालन के प्रति जागरूक किया तथा मास्क लगाने और सैनिटाइजेशन के संबंध में जांच की गई।


इससे पहले तारादेवी और शोघी बाजार में दुकानों के अंदर बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे गए। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोघी में कोरोना से संबंधित विभिन्न सामग्री की उपलब्धता के संबंध में डॉक्टर सूरज से जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार एचएल घेजटा भी मौजूद रहे। 

 


डीसी शिमला ने व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी ऑपरेटरों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed