फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona Restrictions, Ban on gathering of students in one place in Himachal schools

Corona Restrictions: हिमाचल के स्कूलों में विद्यार्थियों को एक जगह एकत्र करने पर लगा प्रतिबंध

Sat, 30 Jul 2022 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jul 2022 11:25 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीकों को लेकर रोजाना जागरूक किया जाएगा। सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत वाले विद्यार्थियों को ठीक होने के बाद ही स्कूलों में आने को कहा गया है।

विज्ञापन
Corona Restrictions, Ban on gathering of students in one place in Himachal schools
स्कूलों में विद्यार्थियों को एक जगह एकत्र करने पर रोक । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों को एक जगह एकत्र करने पर रोक लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को रोजाना सैनिटाइज करने को कहा गया है। फेस मास्क सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। निदेशालय ने स्कूलों के गेट पर हैंड सैनिटाइजर रखने के निर्देश भी दिए हैं। स्कूलों में मिड-डे मील परोसने के दौरान भी विद्यार्थियों में उचित दूरी रखने को कहा गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीकों को लेकर रोजाना जागरूक किया जाएगा। सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत वाले विद्यार्थियों को ठीक होने के बाद ही स्कूलों में आने को कहा गया है। शनिवार से प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूल बरसात की छुट्टियों के बाद खुलेंगे। निदेशालय ने स्कूल प्रभारियों को छुट्टियों के बाद लौट रहे शिक्षकों और विद्यार्थियों को और अधिक एहतियात बरतने के लिए जागरूक करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed