फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona: Punjab officials and employees reached in Shanan, stir on people

शानन परियोजना में पहुंच गए पंजाब के अधिकारी और कर्मचारी, लोगों में हड़कंप

Mon, 23 Mar 2020 05:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Mar 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
corona: Punjab officials and employees reached in Shanan, stir on people
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस के खतरे के बीच पंजाब बिजली बोर्ड की जोगिंद्रनगर में शानन स्थित 110 मेगावाट पन विद्युत परियोजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। परियोजना में काम करने वाले पंजाब के एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अवकाश के बाद लौट आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आदेशों को दरकिनार कर विद्युत उत्पादन के कार्य में जुटे हुए हैं। उधर, मामला सामने आने के बाद आनन फानन में सोमवार को इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई और सभी को होम क्वारंटाइन की हिदायत जारी की गई है।

विज्ञापन


इससे परियोजना के भीतर काम करने वाले करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों में हड़कंप मच चुका है। यही नहीं पावर हाउस के नजदीक रहने वाले रिहायशी कॉलोनी के दर्जनों परिवार भी खौफजदा हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी को ताक में रखकर पंजाब राज्य को लाभ पहुंचाने वाले इन बेपरवाह अधिकारियों पर स्थानीय प्रशासन भी अंजान रहा और करीब दो सप्ताह बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें हरकत में आई तथा परियोजना में पहुंचे पंजाब राज्य के अधिकारी और कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें होम क्वारंटाइन की हिदायत दी है। 

विज्ञापन

बिना सैनिटाइजेशन के शानन परियोजना

प्रदेश भर में भीड़ दरकिनार कर सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कर कोरोना के संभावित खतरे को टालने के  लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन मुस्तैद है लेकिन 66 मेगावाट की बस्सी और 110 मेगावाट की शानन पन विद्युत परियोजना में अभी भी अलग-अलग चरणों में करीब तीन सौ कर्मचारी विद्युत उत्पादन में जुटे हुए हैं।

वहीं शानन परियोजना के पावर हाउस में सैनिटाइज करने के लिए भी परियोजना प्रबंधन लापरवाह बना हुआ है। जोगिंद्रनगर पन विद्युत परियोजना शानन के एसई हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि शानन परियोजना में पंजाब राज्य से पहुंचे 12 अधिकारी और कर्मचारियों की सूचना सोमवार को स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी जल्द कर दी जाएगी। 

एसडीएम अमित मैहरा ने बताया कि शानन और बस्सी पन विद्युत परियोजना प्रबंधन को पावर हाउस सहित आसपास के इलाके को जल्द सैनिटाइज करने के लिए कहा गया है। पंजाब से शानन परियोजना में पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूचना देने में हुए विलंब पर परियोजना प्रबंधन से जवाबतलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed