{"_id":"5e8dd5a28ebc3e6fca005d2e","slug":"corona-positive-patients-shifted-to-baddi-and-tanda-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना से कड़ी सुरक्षा में आठ कोरोना मरीज बद्दी और एक टांडा शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना से कड़ी सुरक्षा में आठ कोरोना मरीज बद्दी और एक टांडा शिफ्ट
Wed, 08 Apr 2020 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Apr 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज को एंबुलेंस में ले जाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
ऊना जिले के कुठेड़ा खैरला स्थित मस्जिद में कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए नौ अन्य लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह ऊना से शिफ्ट किया गया। इनमें से आठ मरीजों को बद्दी स्थित कोविड अस्पताल, जबकि एक 75 वर्षीय मौलाना को टांडा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया है।
विज्ञापन
इनमें से कुछ दिल्ली मरकज से लौटे जमातियों के संपर्क में आए थे, जबकि कुछ खुद जमाती हैं। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि इनमें एक बुजुर्ग मौलाना कुठेड़ा खैरला मस्जिद में रहते हैं, जबकि पांच पांवटा साहिब, दो यूपी तथा एक अर्की के समीप से है। सभी को शिफ्ट करने के बाद क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज किया गया, जबकि कुठेड़ा खैरला गांव सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन