{"_id":"5ef897838ebc3e4316321741","slug":"corona-positive-patients-in-una-himachal-pradesh-crosses-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर, कांगड़ा के बाद अब ऊना में मरीजों का आंकड़ा 100 से पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर, कांगड़ा के बाद अब ऊना में मरीजों का आंकड़ा 100 से पार
Sun, 28 Jun 2020 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हमीरपुर, कांगड़ा के बाद अब ऊना जिले में मरीजों का आंकड़ा 100 से पार हो गया है। रविवार को ऊना में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 101 पहुंच गई है। हमीरपुर जिला में 238 और कांगड़ा में 255 मामले हैं। प्रदेश में इनकी कुल संख्या 898 है।
विज्ञापन
इनमें से 504 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि, 374 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमाचल के तीन जिले हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना में दिल्ली और महाराष्ट्र से लोग संक्रमित होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इन जिलों में संख्या बढ़ रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि प्रदेश के तीन जिलों में मरीजों की संख्या 100 से पार है। जिस हिसाब से हिमाचल में मामले आ रहे हैं, उसी रफ्तार से मरीज ठीक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन