{"_id":"606746138ebc3ece7a783a35","slug":"corona-positive-in-medical-college-negative-report-in-private-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पताल में निगेटिव आई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पताल में निगेटिव आई रिपोर्ट
Sat, 03 Apr 2021 02:54 AM IST
Krishan Singh
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:54 AM IST
सार
- दो अस्पतालों की अलग-अलग रिपोर्ट से असमंजस में युवक
- कोविड टेस्ट को लेकर भी उठ रहे सवाल
- निजी अस्पताल की ओर से लिए गए सैंपल की पुन: जांच होगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज नाहन में पॉजिटिव आया युवक चंद घंटों बाद निजी अस्पताल में अपनी जांच करवाता है तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव हो जाती है। दो अस्पतालों की अलग-अलग रिपोर्ट आने से जहां असमंजस पैदा हुआ, वहीं कोविड टेस्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल में लिए गए सैंपल की पुन: जांच कराने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज की लैब में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां इसके विशेषज्ञ भी हैं, जबकि निजी अस्पताल में भी टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
बाकायदा एमसीआई ने भी मान्यता दी है। लिहाजा, सही रिपोर्ट कौन सी है, इस पर असमंजस है। दरअसल 30 मार्च को शिलाई इलाके का एक युवक मेडिकल कॉलेज नाहन आया था। उसे खांसी थी। मेडिकल कॉलेज में दाखिल होने के बाद उसे कोविड टेस्ट के लिए कहा गया। 31 मार्च को उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन, युवक संतुष्ट नहीं हुआ। क्योंकि 25 मार्च को शिलाई में ही करवाए टेस्ट में उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी।
विज्ञापन
तसल्ली के लिए युवक ने एक निजी अस्पताल में भी टेस्ट करवाया। कुछ ही घंटों बाद इसकी रिपोर्ट आई तो वह निगेटिव निकली। इसके बाद युवक पुन: मेडिकल कॉलेज गया और रिपोर्ट पर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां कुछ देर के लिए बहस भी हुई। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने युवक से लिखकर लिया और उसे डिस्चार्ज कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल कौशिक के अनुसार युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे पॉजिटिव ही माना जाएगा। उसे चिकित्सक ने होम आईसोलेशन में रहने को कहा है। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि मामला ध्यान में है। निजी अस्पताल प्रबंधन की ओर से लिए गए सैंपल की पुन: जांच की जाएगी। इसके आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन