{"_id":"5f8999e98ebc3e9b91747912","slug":"corona-positive-candidates-will-give-hp-tet-2020-exam-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेट में कोरोना पॉजिटिव रहे अभ्यर्थी अब बिना आवेदन दे सकेंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेट में कोरोना पॉजिटिव रहे अभ्यर्थी अब बिना आवेदन दे सकेंगे परीक्षा
Sat, 17 Oct 2020 09:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अगस्त-सितंबर 2020 ली गई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के दौरान कोरोना पॉजिटिव रहे अभ्यर्थी दिसंबर में होने वाली परीक्षा बिना आवेदन दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट बोर्ड प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। वहीं परीक्षा के दौरान कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद कन्टेनमेंट जोन बने क्षेत्रों से संबंधित अभ्यर्थियों को भी बिना आवेदन परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अगस्त-सितंबर 2020 में आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) ली थी। इस दौरान कोविड-19 के कारण जहां कुछ अभ्यर्थी कोरोना पॉजिटिव थे, तो वहीं कुछ कन्टेनमेंट जोन होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। ऐसे अभ्यर्थियों को बोर्ड दिसंबर माह में होने वाले टेट में बिना आवेदन के मौका देगा।
विज्ञापन
इसके लिए कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों को जहां अपनी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। कन्टेनमेंट जोन के अभ्यर्थियों को संबंधित तत्कालीन कंटेनमेंट जोने के संबंधित एसडीएम से जारी प्रपत्र बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद बोर्ड इन अभ्यर्थियों को बिना आवेदन और बिना किसी शुल्क के नवंबर-दिसंबर माह में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठने का मौका देगा।
विज्ञापन
अगस्त माह में हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान जो अभ्यर्थी कोरोना पॉजिटिव थे। उन्हें दिसंबर माह में बिना आवेदन और फीस के परीक्षा में बैठने की बात कही गई थी। इसी के चलते बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों की पहचान की है, जोकि कोरोना पॉजिटिव थे। ऐसे अभ्यर्थी अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट दिखा कर परीक्षा में बैठ सकते हैं। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।