फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona Outsource Employees expelled from job by himachal pradesh government

Himachal News: 1844 कोरोना आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से निकाला, घर भेजे बर्खास्तगी के आदेश

Sun, 01 Oct 2023 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Oct 2023 05:43 PM IST
सार

नौकरी से निकालने पर इन कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। मंगलवार को यह कर्मचारी सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे।

विज्ञापन
Corona Outsource Employees expelled from job by himachal pradesh government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने 1,844 कोरोना आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कर्मचारियों को ईमेल के अलावा बर्खास्तगी के ऑर्डर घर भेजे गए हैं। पत्र में इन कर्मचारियों को अस्पताल में नहीं आने के लिए कहा गया है। कोरोना काल के दौरान इन कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन


कोरोना वार्ड के अलावा अस्पतालों की ओपीडी में इनकी नियुक्ति की गई थी। इसके अलावा लैब में मरीजों के टेस्ट करने का जिम्मा भी इन कर्मचारियों पर था। नौकरी से निकालने पर इन कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। मंगलवार को यह कर्मचारी सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा के भीतर विपक्ष के नेता और भाजपा विधायकों ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। सरकार से इन कर्मचारियों की नौकरी बहाल करने की मांग की गई। भाजपा ने भी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने की मांग की। अब इन कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल कोरोना आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष अंजली भारद्वाज ने कहा कि कोरोना के समय में सरकार ने स्टाफ नर्सें, लैब टैक्निशियन, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट, कुक, और चालकों की नियुक्ति की थी। बिना अवकाश के कर्मचारियों ने अस्पतालों में सेवाएं दी हैं। कोरोना काल में गांव-गांव जाकर लोगों को जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक किया है। जहां सरकारी कर्मचारी नहीं गए, वहां आउटसोर्स कर्मचारी लोगों को सेवाएं देने के लिए पहुंचा।


छह महीने से नहीं मिला वेतन
हिमाचल के अस्पतालों में सेवाएं देने के बावजूद कोरोना आउटसोर्स कर्मचारियों को छह महीने से वेतन तक नहीं मिला है। यह मामला भी सरकार के ध्यान में लाया गया है, लेकिन आश्वासन ही मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed