{"_id":"5f1094578ebc3e63ba635c38","slug":"corona-case-shimla-news-sml338608792","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला पुलिस कर्मी और दो जवानों समेत पांच कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला पुलिस कर्मी और दो जवानों समेत पांच कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना से कोविड जांच के लिए भेजे 218 सैंपलों में से 210 सैंपलों और एक फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ 2 सैंपल रिपीट किए गए हैं। इसके अलावा जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें से तीन मामले गगरेट के क्वारन्टीन सेंटर होटल के हैं।
पहला मामला 30 वर्षीय स्थानीय होटल मालिक का है। इसके अलावा दो होटलों में सेवाएं दे रहे पुलिस जवान और महिला पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गई है। इसमें 50 वर्षीय पुलिस जवान उपमंडल अंब के बेहड़ बटेहर का रहने वाला है। 21 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी उपमंडल बंगाणा के भिंडला की रहने वाली है। चौथा मामला कोरोना योद्धा होमगार्ड जवान का है। वह नंगल जरियाला में ड्यूटी पर तैनात था। पांचवां 22 वर्षीय विवाहिता पॉजिटिव आई है।
उसका पति पहले पॉजिटिव आ चुका है। उसके सम्पर्क में आने से वह भी कोरोना संक्रमित हो गई। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 151 हो गई है। इसमें से 113 रिकवर और 38 एक्टिव केस है। जिला में माइग्रेटेड के 10 मामले आये थे। इसमें से 5 रिकवर हो चुके हैं और 5 एक्टिव हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि सभी पॉजिटिव मरीजों को खड्ड सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा।