फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Coonoor chopper accident: Vivek's father, cousin reached Delhi, body may reach on Saturday

कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसा: विवेक के पिता, चचेरा भाई दिल्ली पहुंचे, शनिवार को पहुंच सकता है पार्थिव शरीर

Fri, 10 Dec 2021 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Dec 2021 06:58 PM IST
सार

विवेक का पार्थिव शरीर अभी गांव में न पहुंचने से घर और पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। घर में परिजनों ने अभी तक भरपेट खाना नहीं खाया है। माता, पत्नी और अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में लोगों को विवेक का शव शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनके परिजनों को दिल्ली बुलाया है। 

विज्ञापन
Coonoor chopper accident: Vivek's father, cousin reached Delhi, body may reach on Saturday
विवेक कुमार(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले विवेक कुमार का पार्थिव शरीर अभी उनके गांव ठेहड़ू कोसरी नहीं पहुंचा है। उनकी पार्थिव देह शनिवार को पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को उनके पिता प्रीतम चंद और चचेरा भाई अजीत कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। वे शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि डीएनए टेस्ट के साथ वह शव की शिनाख्त करेंगे। इससे पूर्व एसडीएम पवन शर्मा ने शहीद की पत्नी प्रियंका को शुक्रवार सुबह सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया। विवेक का पार्थिव शरीर अभी गांव में न पहुंचने से घर और पूरे गांव में शोक छाया हुआ है।

विज्ञापन


घर में परिजनों ने अभी तक भरपेट खाना नहीं खाया है। माता, पत्नी और अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में लोगों को विवेक का शव शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनके परिजनों को दिल्ली बुलाया है। शव की शिनाख्त भी की जाएगी। गुरुवार को विवेक कुमार के परिजनों के खून के सैंपल डीएनए टेस्ट को लिए गए थे। सैंपल लेकर सेना के जवान वीरवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed