{"_id":"657561222b1a413c320f6ea3","slug":"cooch-behar-trophy-uttarakhand-made-162-runs-after-losing-four-wickets-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफी: हिमाचल ने ली 244 रन की बढ़त, अर्जुन 44 रन पर नाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूच बिहार ट्रॉफी: हिमाचल ने ली 244 रन की बढ़त, अर्जुन 44 रन पर नाबाद
Sun, 10 Dec 2023 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:58 PM IST
सार
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कूच बिहार ट्रॉफी के तहत लुहणू मैदान में चल रहे मैच में आदित्य की शतकीय पारी की बदौलत उत्तराखंड की टीम पहली पारी में 215 रन बना सकी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने 244 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन उत्तराखंड ने दो विकेट पर 118 रन से आगे खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
तीसरा विकेट 122 रन पर योगेश के रूप में गिरा। योगेश ने 15 रन बनाए। इसके बाद आदित्य ने 110, राज्यवर्धन 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। हिमाचल के अक्षित ने 5, सचिन ने 3 और राहुल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। अर्जुन 44 और सात्विक 24 रन बनाकर नाबाद हैं। हिमाचल ने पहली पारी में 373 रन बनाए हैं।
विज्ञापन