फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur depot to operate 23 additional buses from Delhi and Chandigarh for Diwali

Bilaspur News: बिलासपुर डिपो दिवाली पर दिल्ली, चंडीगढ़ से चलाएगा 23 अतिरिक्त बसें

Wed, 28 Oct 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur depot to operate 23 additional buses from Delhi and Chandigarh for Diwali
6 नवंबर को चंडीगढ़ से आठ और दिल्ली से छह बसें चलेंगी
विज्ञापन

7 नवंबर को चंडीगढ़ से सात और दिल्ली से दो बसों का होगा संचालन
त्योहार के बाद वापसी के लिए भी तैयार होगा बसों का शेड्यूल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली पर घर आने वाले लोगों को बसों की कमी के कारण परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम का बिलासपुर डिपो चंडीगढ़ और दिल्ली से अतिरिक्त बसें चलाएगा। निगम की ओर से 6 और 7 नवंबर को 23 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इससे बाहरी राज्यों में नौकरी करने वाले लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
निगम की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार, 6 नवंबर को चंडीगढ़ से बिलासपुर के लिए आठ अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसी दिन दिल्ली से भी छह बसें यात्रियों को लेकर आएंगी। वहीं, 7 नवंबर को चंडीगढ़ से सात और दिल्ली से दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इस तरह दो दिनों में चंडीगढ़ से 15 और दिल्ली से आठ अतिरिक्त बसें चलेंगी। दिवाली के दौरान बड़ी संख्या में हिमाचल के लोग चंडीगढ़, बद्दी, दिल्ली और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरी करते हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी त्योहार मनाने के लिए घर लौटते हैं। त्योहार के नजदीक आते ही बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगती है। ऐसे में सामान्य बस सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कई बार यात्रियों को बसों में सीट मिलने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसे देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

दिवाली के बाद वापस नौकरी और पढ़ाई के लिए बाहरी राज्यों में जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए भी निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके लिए वापसी का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। त्योहार के बाद चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी और अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बसों की व्यवस्था की जाएगी। इससे छुट्टियां समाप्त होने के बाद अपने कार्यस्थलों और शिक्षण संस्थानों में लौटने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 6 और 7 नवंबर को चंडीगढ़ और दिल्ली से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। त्योहार के बाद वापसी के लिए भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-विवेक लखनपाल, मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) , एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed