फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Controversy over inauguration plaque: Mayor called a meeting, councilors refused to go

उद्घाटन पट्टिका पर विवाद : मेयर ने बुलाई बैठक पार्षदों का जाने से इन्कार

Sat, 25 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Controversy over inauguration plaque: Mayor called a meeting, councilors refused to go
विज्ञापन


एमसी के सोमवार को होने वाले सदन से पहले पट्टिका विवाद सुलझाने चाहते हैं महापौर, पार्षद बोले-अब सदन में ही करेंगे बात
कांग्रेस पार्षद चमन बोले, बैठक में नहीं जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। राजधानी में कांग्रेस शासित नगर निगम में बगावत तेज हो गई है। कांग्रेस के कई पार्षदों ने अब सोमवार को होने वाले निगम सदन से ठीक पहले मेयर की बुलाई बैठक में जाने से इन्कार कर दिया है। इनका कहना है कि अब सदन में ही पट्टिका विवाद पर जवाब लिया जाएगा।

नगर निगम की मासिक बैठक सोमवार को दोपहर 2:30 बजे बचत भवन में होगी। इस बैठक से ठीक पहले 12:30 बजे महापौर सुरेंद्र चौहान ने टाउनहाॅल में कांग्रेस पार्षदों की प्री हाउस बैठक बुलाई है। इस बारे में व्हाट्सएप मैसेज के जरिये सभी पार्षदों को शनिवार को सूचित किया गया। खलीनी से कांग्रेस पार्षद चमन प्रकाश ने कहा कि वह इस प्री हाउस बैठक में नहीं जाएंगे। इनके वार्ड में बने रेन शेल्टर में जब तक खलीनी की उद्घाटन पट्टिका नहीं लग जाती विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के कई और पार्षद भी चमनप्रकाश के समर्थन में बैठक में न जाने का फैसला ले चुके हैं। आमतौर पर हर मासिक सदन से पहले महापौर प्री हाउस बैठक करते हैं। इस बार उद्घाटन पट्टिका पर दो कांग्रेस पार्षदों के बीच बढ़े विवाद के बाद यह बैठक अहम है। सदन से पहले ही इस मामले को शांत करने के लिए सभी पार्षदों को इसमें बुलाया है। अब देखना है कि कितने पार्षद इस बैठक का हिस्सा बनते हैं। निगम में कांग्रेस के 24 पार्षद हैं। नगर निगम के 34 वार्ड हैं जिसमें नौ भाजपा और एक माकपा का पार्षद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजस्व रिकॉर्ड के लिए पार्षदों ने की दौड़भाग
खलीनी के वीरखाना क्षेत्र में बने रेन शेल्टर से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड के लिए भी पार्षदों ने भागदौड़ कर ली है। खलीनी और कनलोग पार्षद दोनों ने रेन शेल्टर के क्षेत्र का राजस्व रिकॉर्ड पटवारी से हासिल कर लिया है। अब सदन में सोमवार को हंगामे के आसार हैं।




विवाद को बढ़ाना गलत : मेयर
मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस विवाद को बढ़ाना गलत है। कहा कि खलीनी पार्षद दूसरी जगह रेन शेल्टर बनाने को लेकर अपना प्रस्ताव दे सकते हैं। इस पर निर्माण करवाया जाएगा। कहा कि पार्षदों की ओर से जो भी प्रस्ताव मिलते हैं, उन पर काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article