फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   control room will be established in shimla for himachali coming from other states

बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचलियों के लिए शिमला में बनेगा कंट्रोल रूम

Sat, 24 Apr 2021 11:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Apr 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
control room will be established in shimla for himachali coming from other states
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए शिमला में जल्द कंट्रोल रूम बनेगा। विधानसभा सचिवालय में स्थापित होने वाले इस कंट्रोल रूम में दूसरे राज्यों में फंसे लोग कोरोना काल में किसी भी तरह की मदद के लिए संपर्क कर सकेंगे। कंट्रोल रूम से संबंधित राज्य की विधानसभा, सरकार, संबंधित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय संपर्क की बदौलत लोगों को मदद मुहैया कराई जाएगी। 

विज्ञापन


हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों व संसदीय कार्य मंत्रियों के साथ मिलकर जन प्रतिनिधियों और विधानसभाओं को जन सहयोग के लिए आगे आने की अपील की थी। इसके बाद विस अध्यक्ष विपिन परमार ने विधानसभा सचिवालय को कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। परमार ने बताया कि दूसरे राज्यों में प्रदेश के काफी संख्या में बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा कॉलेज-स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारी-कारोबारी भी कोरोना के बीच प्रदेश में सामान लाने व दूसरे राज्यों तक सामान पहुंचाने में जुटे हैं। मजदूरी करने के लिए भी लोग जाते हैं। ऐसे लोगों को दूसरे राज्यों में होने वाली परेशानी के समय सुविधा मुहैया कराने के लिए यह कंट्रोल रूम काम करेगा। बताया कि कोरोना के पिछले दौर में भी कंट्रोल रूम बनाया गया था और लोगों की मदद की गई थी। चूंकि कई राज्यों में लॉकडाउन तो कुछ में नाइट कर्फ्यू लग गया है। ऐसे में इन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed