फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   contract teachers regularization in himachal pradesh

अनुबंध शिक्षकों के नियमितीकरण से जुड़ी अहम खबर

Tue, 12 Apr 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Apr 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
contract teachers regularization in himachal pradesh
सरकार से मंजूरी के बाद नियमितीकरण की अधिसूचना जारी होगी।

प्रदेश में कार्यरत हजारों अनुबंध शिक्षकों के नियमितीकरण की फाइल को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। सोमवार को वित्त विभाग की मंजूरी के बाद फाइल कार्मिक विभाग में पहुंच गई है। अब मंत्रिमंडल की बैठक में मामले को ले जाया जाएगा। सरकार से मंजूरी के बाद नियमितीकरण की अधिसूचना जारी होगी। संभावित है कि सरकार इसी महीने हजारों अनुबंध शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा देगी।

विज्ञापन


पांच साल का सेवाकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को सरकार ने 31 मार्च और 30 सितंबर को नियमित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में 31 मार्च, 2016 और 30 सितंबर, 2016 को पांच साल पूर्ण करने वाले सभी अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ऐसे में यह घोषणा इसी महीने पूरी हो जाएगी। अनुबंध शिक्षक बीते कई माह से नियमितीकरण के आडे़ आ रही 31 मार्च की शर्त में ढील देने की मांग को लेकर मुखर रहे हैं। शिक्षक संघों का कहना है कि 31 मार्च की शर्त के चलते सैकड़ों शिक्षकों को नियमित होने के लिए छह से आठ माह तक इंतजार करना पड़ता है। 31 मार्च को पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध शिक्षक भी अगस्त महीने में नियमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से लेकर सभी कैबिनेट मंत्रियों से शिक्षक संघों ने मुलाकात कर इस मांग को उठाया था। मुख्यमंत्री ने अनुबंध शिक्षकों की मांग को पूरा करते हुए अब 31 मार्च और 30 सितंबर को अनुबंध शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा की है। करीब दो हजार अनुबंध शिक्षकों का 31 मार्च तक पांच साल का सेवाकाल पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed