{"_id":"662a751517ebe3fc210a0b20","slug":"consumers-installing-meters-without-noc-in-himachal-will-not-get-the-benefit-of-subsidy-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: मई में नए नियमों के अनुसार आएंगे बिजली बिल, इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: मई में नए नियमों के अनुसार आएंगे बिजली बिल, इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ
Thu, 25 Apr 2024 08:53 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 25 Apr 2024 08:53 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली बिल के नए नियम लागू हो रहे हैं। अगले महीने से बिजली के बिल नए नियमों के अनुसार आएंगे। इसमें बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं के लिए कोई रियायत नहीं है।बिना एनओसी के मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
बिजली का बिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को मई से नए नियमों के अनुसार बिल आएंगे। बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं को डोमेस्टिक के सबसे उच्चतम दाम पर बिजली बिल देना होगा। इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। उपभोक्ता एनओसी के बाद ही बिजली बिल पर मिलने वाले लाभ के हकदार होंगे। ये नियम एक अप्रैल से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
बिना एनओसी के मीटर लगाने वालों को नहीं मिलेगी सब्सिडी
अगले महीने से बिजली के बिल नए नियमों के अनुसार आएंगे। इसमें बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं के लिए कोई रियायत नहीं है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है। हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (एचपीईआरसी) ने बिजली उपभोक्ताओं को दो भागों में बांटा है। इसमें एनओसी लेकर बिजली के मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। बिना एनओसी के मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
मई से नए नियमों के अनुसार बिजली के बिल आएंगे। बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। एनओसी लेने के बाद ही लाभ ले पाएंगे- राकेश कुमार, मुख्य अभियंता, हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड
विज्ञापन