{"_id":"651ff43f40899f84c4009da4","slug":"connections-of-those-who-do-not-pay-bills-will-be-cut-the-board-gave-so-many-days-time-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिल नहीं जमा करने वालों के कटेंगे कनेक्शन, बोर्ड ने दिया इतने दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिल नहीं जमा करने वालों के कटेंगे कनेक्शन, बोर्ड ने दिया इतने दिन का समय
Fri, 06 Oct 2023 05:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:20 PM IST
सार
बोर्ड अधिकारियों ने कहा करीब 478 उपभोक्ताओं ने 60 दिन का समय पूरा होने के बाद भी अपना बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। इस पर अब बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर तक बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बिजली बिल(सांकेतिक)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल बिजली बोर्ड के विद्युत उपमंडल ऊना-1 के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड अधिकारियों ने कहा करीब 478 उपभोक्ताओं ने 60 दिन का समय पूरा होने के बाद भी अपना बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। इस पर अब बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर तक बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि अगर कोई उपभोक्ता 31 अक्तूबर तक बिजली बिल जमा नहीं करवाता है तो बिना सूचना दिए उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा ऑफलाइन आरटीजीएस के माध्यम से बिल जमा करवाने की सुविधा बोर्ड की तरफ से बंद कर दी गई है। ऐसे में अगर उपभोक्ता सहायक अभियंता कार्यालय के नाम पर आरटीजीएस करवाता है तो उसकी जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। विद्युत उपमंडल ऊना के सहायक अभियंता कुशल कुमार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है वे 31 अक्तूबर तक बिल जमा करवा दें। इसके बाद बोर्ड कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन