हमीरपुर: वीरभद्र सिंह के नाम की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर थाने पहुंचे कांग्रेसी
स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने भोरंज थाने पहुंचकर शिकायत दी है कि वीरभद्र सिंह की जगह स्थानीय भाजपा विधायक एवं मुख्य उप सचेतक कमलेश कुमारी के नाम की पट्टिका लगा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने भोरंज थाने पहुंचकर शिकायत दी है कि वीरभद्र सिंह की जगह स्थानीय भाजपा विधायक एवं मुख्य उप सचेतक कमलेश कुमारी के नाम की पट्टिका लगा दी गई है। कार्रवाई न करने की सूरत में कांग्रेस ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं, स्कूल प्रशासन और लोक निर्माण विभाग भी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ही एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दरअसल, बीते 28 अप्रैल को कमलेश कुमारी ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी स्कूल परिसर में दो बैडमिंटन कोर्ट व स्टेडियम का उद्घाटन किया था। इस दौरान हॉल, बास्केटबाल कोर्ट व स्टेडियम का शिलान्यास भी किया था।
आरोप है कि इस बीच यहां विज्ञान प्रयोगशाला पर वीरभद्र सिंह के नाम की शिलान्यास पट्टिका को हटाकर कमलेश कुमारी के नाम की पट्टिका लगाई गई है। पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैणी ने स्कूल परिसर में वीरभद्र सिंह के नाम की पट्टिका टूटी हुई देखी तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रयोगशाला का तोहफा दिया था। इस मामले में रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में भोरंज विश्राम में बैठक भी की गई है। स्कूल प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने पुरानी शिलान्यास पट्टिका को हटाकर विधायक के नाम की पट्टिका लगाई है। वहीं, लोक निर्माण विभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता सोहारु राम का कहना है कि प्रधानाचार्य के कहने पर पहले से टूटी शिलान्यास पट्टिका को हटाकर नई पट्टिका लगाई गई है।
कांग्रेस बेवजह मामले को तूल दे रही है। जिस पट्टिका को तोड़ने की बात कांग्रेस कर रही है, वह पट्टिका स्कूल प्रयोगशाला के ऊपर उद्घाटन की पट्टिका के साथ लगी है। अब जिस पट्टिका को कांग्रेस तोड़ने का मुद्दा बना रही है, वह पट्टिका कहां से आई। कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं बचा है और क्षेत्र का विकास रास नहीं आ रहा है। इसीलिए कांग्रेस बेवजह पट्टिका तोड़ने का मुद्दा बना रही है। - कमलेश कुमारी, भाजपा विधायक
विज्ञापन विज्ञापन