काजा में कंगना की रैली में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे; लगे गो बैक के नारे
काजा में पहली बार चुनाव प्रचार में पहुंचीं कंगना रणौत का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनको काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस विरोध रैली को पुलिस ने काजा टैक्सी स्टैंड के पास ही रोका दिया। जब कंगना ने जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस हेलीपैड की तरफ जा रहीं थी। वहां पहले से मौजूद भीड़ ने गो बैक के नारे और काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सोहन सिंह, छेरिंग दोर्ज, सोनम डोलमा, नवांग, जिनपा, यंगजोम, सोनम छेरिंग तनजीन बौद्ध ने बताया कंगना रणौत ने दलाई लामा के प्रति अभद्र टिप्पणी कर बौद्ध अनुयायियों को अपमान किया है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता सोहन सिंह ने कहा कि विरोध रैली में किसी प्रकार पत्थरबाजी और हिंसा नहीं हुई।
#WATCH | Himachal Pradesh | Congress workers showed black flags and raised slogans against BJP Mandi candidate Kangana Ranaut during her visit to Kaza of Lahaul & Spiti district today
Kangana Ranaut along with former CM & LoP Jairam Thakur addressed a public rally in Kaza today.… pic.twitter.com/XVOLNnZOAU — ANI (@ANI) May 20, 2024
कंगना बिना शर्त धर्मगुरु दलाई लामा से माफी मांगे: विक्रमादित्य सिंह
काजा में भाजपा उम्मीदवार कंगना रणाैत को काले झंडे दिखाए जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा, अभी तक मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जब मैं काजा गया था, तो मैंने सुना कि उनके (कंगना रणाैत) द्वारा परम पावन दलाई लामा के बारे में दिए गए अनुचित बयान ने क्षेत्र के लोगों पर प्रभाव डाला है। कंगना रणाैत को दलाई लामा से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
#WATCH | Mandi | On black flags shown to BJP candidate Kangana Ranaut in Kaza, Congress MP candidate Vikramaditya Singh says, "As of now, I don't have much knowledge about it. When I visited Kaza, I heard that her (Kangana Ranaut's) improper statement about His Holiness The Dalai… pic.twitter.com/RoaBRiG8UZ
— ANI (@ANI) May 20, 2024
भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी: विक्रमादित्य
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा पूरी तरह से खत्म हो गई है और उत्तर भारत में यह घटकर आधी रह जाएगी। भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। देश में भारत गठबंधन की मजबूत सरकार सत्ता में आएगी। हिमाचल प्रदेश में हम सभी चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रदर्शन करेंगे।
#WATCH |Mandi, Himachal Pradesh: Congress Lok Sabha Candidate from Mandi, Vikramaditya Singh says, "In South India, BJP is completely wiped out and in North India, it will be reduced to half...BJP will not be able to cross the mark of 200 seats...In the country, a strong… pic.twitter.com/TbJ2xEcK1Q
— ANI (@ANI) May 20, 2024