फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress will yatra 75 km in Himachal to save the Constitution

HP Congress Yatra: संविधान बचाने के लिए हिमाचल में 75 किलोमीटर की यात्रा करेगी कांग्रेस

Tue, 20 Sep 2022 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 06:43 PM IST
सार

प्रदेश में यह यात्रा 75 किलोमीटर का विभिन्न जिलों में सफर तय करेगी। कांग्रेस के अनुसूचित विभाग ने यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश में संविधान रक्षक तैनात कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Congress will yatra 75 km in Himachal to save the Constitution
कांग्रेस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय स्तर पर कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा 22 सितंबर से शुरू हो रही है। प्रदेश में यह यात्रा 75 किलोमीटर का विभिन्न जिलों में सफर तय करेगी। कांग्रेस के अनुसूचित विभाग ने यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश में संविधान रक्षक तैनात कर दिए हैं। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित कांग्रेस अनुसूचित विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा ने यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस पार्टी के हिमाचल सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर कर अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करना चाह रहे हैं। कई बार भाजपा के बड़े नेता और संघ के पदाधिकारी आरक्षण खत्म करने के बारे में खुलेआम बयान दे चुके हैं।

विज्ञापन


भाजपा और संघ की इस मंशा को कांग्रेस पूरा नहीं होने देगी। जब से केंद्र और हिमाचल में भाजपा सरकार आई हैं, तब से इस वर्ग पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। कांग्रेस घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस ने इस वर्ग को पूरा मान सम्मान दिया है। कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने बैठक में आए पदाधिकारियों से कहा कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में 28 फीसदी मतदाता इस वर्ग के हैं। ऐसे में यह हिमाचल में सरकार बनाने में अपना अहम रोल निभाएगा। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक नंदलाल, मोहनलाल ब्राक्टा, पूर्व विधायक चिरंजीलाल कश्यप, पूर्व मेयर शिमला सोहन लाल, महासचिव यशपाल तनाइक ने भी बैठक में आए पदाधिकारियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed