फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress will take up the paper leak issue with the Governor, demand to complete the CBI investigation in 90 days

Himachal Congress: राज्यपाल से पेपर लीक मामला उठाएगी हिमाचल कांग्रेस, 90 दिन में जांच पूरी करवाने की मांग

Fri, 03 Jun 2022 05:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jun 2022 05:53 PM IST
सार

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू इस मुद्दे पर चार जून को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपेंगे। 

विज्ञापन
Congress will take up the paper leak issue with the Governor, demand to complete the CBI investigation in 90 days
सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पुलिस भर्ती लीक मामला अब राज्यपाल से उठाएगी। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू इस मुद्दे पर चार जून को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें 90 दिन के भीतर सीबीआई जांच पूरी करने की मांग की जाएगी। राज्यपाल के समक्ष नशा तस्करी और माफिया के बढ़ते प्रभाव का मुद्दा भी उठाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर सुक्खू और कांग्रेस पार्टी शुरू से सरकार पर हमलावर तेवर दिखाए हैं।

विज्ञापन


हर मंच पर सरकार की विफलता को लेकर कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। राज्यपाल के समक्ष इस मुद्दे को उठाकर भाजपा सरकार को आईना दिखाया जाएगा। आरोप है कि लिखित परीक्षा पास करने वाले लगभग 2000 अभ्यर्थियों को तीन से आठ लाख रुपये में पेपर बेचा है। पुलिस की कार्यप्रणाली भी इस मामले में संदेह के घेरे में है। पेपर उसी के पास था। कांग्रेस अब पूरे मामले से ज्ञापन के जरिये राज्यपाल को अवगत करवाएगी। नशाखोरी के बढ़ते प्रभाव और सरकार के माफिया के खिलाफ  कठोर कदम न उठाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed