फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress will protest across the state in support of Rahul Gandhi

Himachal Congress: राहुल गांधी के समर्थन में प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Thu, 23 Mar 2023 08:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Mar 2023 08:17 PM IST
सार

राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में आए निर्णय के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉकों में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Congress will protest across the state in support of Rahul Gandhi
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में आए निर्णय के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉकों में किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से प्रदर्शन आयोजित करने व पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी प्रमुखों व पदाधिकारियों को इसमें शामिल होने को कहा है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी को सजा देने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में सजा देने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। सच की हमेशा जीत होती हैं। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में गुहार लगाई जाएगी और राहुल गांधी निर्दोष साबित होंगे। 
विज्ञापन


राहुल गांधी पर भाजपा विधायकों की टिप्पणी गलत : राठौर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा विधायकों ने विधानसभा सदन में गलत टिप्पणी की है। गुरुवार को विधानसभा परिसर में राठौर ने कहा कि राहुल गांधी हिमाचल विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। भाजपा ने सदन में यह मामला उठाया। राहुल गांधी के खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर टिप्पिणयां कीं। मैंने विधानसभा अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही से भाजपा विधायकों के राहुल गांधी को लेकर दिए वक्तव्य को निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को हर मामले में राहुल गांधी नजर आते हैं। उन्होंने चार हजार किलोमीटर की यात्रा की है। इस यात्रा के बाद से भाजपा परेशान है। राठौर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दलों के नेताओं के बारे में विधानसभा सदन में ऐसी टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed