{"_id":"616824bb68e534751f0b5a55","slug":"congress-was-in-power-for-50-years-unemployment-and-inflation-did-not-come-in-the-last-three-years-cm-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम बोले- 50 साल सत्ता में रही कांग्रेस, बेरोजगारी और महंगाई बीते तीन साल में ही नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम बोले- 50 साल सत्ता में रही कांग्रेस, बेरोजगारी और महंगाई बीते तीन साल में ही नहीं आई
Thu, 14 Oct 2021 06:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के समय में भी कभी महंगाई खत्म नहीं हुई। कांग्रेस भी 50 साल तक सत्ता में रही। सारी बेरोजगारी और महंगाई बीते तीन साल में ही नहीं आई है। उपचुनाव में कांग्रेस के सहानुभूति कार्ड पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच में नहीं हैं। हमें इसका दुख है।
विज्ञापन
मंडी में सीएम जयराम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के छतरी में जनसभा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महंगाई पर लगाम लगाने में सफल होंगे। कांग्रेस के समय में भी कभी महंगाई खत्म नहीं हुई। कांग्रेस भी 50 साल तक सत्ता में रही। सारी बेरोजगारी और महंगाई बीते तीन साल में ही नहीं आई है।
विज्ञापन
उपचुनाव में कांग्रेस के सहानुभूति कार्ड पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच में नहीं हैं। हमें इसका दुख है। यदि वो (कांग्रेसी) सहानुभूति की बात कर रहे हैं तो हमने (भाजपा) भी रामस्वरूप शर्मा को खोया है। मंडी में कांग्रेस के लोगों ने मुख्यमंत्री को गाली देने का जो काम किया है, उसके लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की ओर से कारगिल युद्ध को छोटा कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुशाल ठाकुर ने कारगिल में विजय हासिल की है, उन्हें हम सांसद बनाकर दिल्ली भेजें।
विज्ञापन
कुशाल ने जयराम की मां से लिया आशीर्वाद
भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर जनसभा से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घर तांदी पहुंचे। यहां उन्होंने जयराम की मां बिक्रमू देवी के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। जनसभा में उन्होंने कहा कि उनके पिता चच्योट और करसोग में पटवारी रहे। आते-जाते हुए वह छतरी में रुका करते थे। उन्होंने कहा कि सराज के छतरी में पर्यटन के लिए काम करना उनकी प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन