फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress targets Modi govt for price hike

कांग्रेस बोली, 'अच्छे दिन' से पहले आ गई महंगाई

Wed, 18 Jun 2014 07:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
congress targets Modi govt for price hike

अच्छे दिन का सपना दिखाकर भारी बहुमत हासिल करने वाली मोदी सरकार पर अब हमले होने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने मोदी पर हमला साधते हुए कहा है कि अभी तक आम आदमी को अच्छे दिन का इंतजार है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन ने मुद्रा स्फीति दर के तेजी से बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हाल ही में अब तक के सबसे अधिक स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


इससे देश में आवश्यक वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में तेजी से वृद्धि होगी। नरेंद्र मोदी द्वारा ‘अच्छे दिनों’ के आश्वासन का अर्थ केवल उनके और उनकी पार्टी के लिए ‘अच्छे दिन’ से है, जबकि देश के आम आदमी के लिए अब कठिन दिन नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगा सा महसूस कर रहा है आम आदमी

congress targets Modi govt for price hike

हर्ष महाजन ने कहा कि आम आदमी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। देश के लोगों ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के पक्ष में मतदान किया, क्योंकि उन्हें चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा बड़े-बड़े चुनावी आश्वासनों के प्रभोलन दिए गए थे।

मई माह में मूल्य वृद्धि पिछले पांच माह में सबसे अधिक 6.01 प्रतिशत पहुंच गई है। खाद्य मूल्य वृद्धि तेजी से बढ़कर 9.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो इस वर्ष अप्रैल माह के दौरान 8.64 प्रतिशत थी। इस वजह से खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्वि हो रही है।

लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान हो गया है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या मोदी के वायदे धरे के धरे रह जाएंगे।

मोदी को बताया तानाशाह

congress targets Modi govt for price hike

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि कई केन्द्रीय मंत्री जिनमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं, मोदी के हस्तक्षेप के चलते अपने निजी सचिवों तक की तैनाती में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

मोदी की तानाशाहपूर्ण एवं दमनकारी कार्य प्रणाली को दर्शाती है, बल्कि केन्द्रीय मंत्रियों की विवशता को भी बताती है। मोदी ने सरकार का केंद्रीयकरण कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार को अपने वायदे पूरे करने चाहिए ताकि जनता का भला हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed