फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress secretary statement sanjay dutt during a meeting of State Youth Congress Executive in kullu

कुल्लू: संजय दत्त बोले- उपचुनाव में जीत से खुलेगा विधानसभा चुनाव का रास्ता

Tue, 24 Aug 2021 05:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 05:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव संजय दत्त ने कहा कि जिला कांग्रेस, ब्लॉक स्तर की कमेटियों में समन्वय होना चाहिए।  उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल की कमेटियों को 15 दिन में पूरा करने को कहा। 

विज्ञापन
congress secretary statement sanjay dutt during a meeting of State Youth Congress Executive in kullu
कुल्लू में युकां की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में प्रदेश सरकार और भाजपा का काम युवा कांग्रेस ने किया है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए फ्रंटल संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई को साथ में जोड़ने का काम करना होगा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव संजय दत्त ने कहा कि जिला कांग्रेस, ब्लॉक स्तर की कमेटियों में समन्वय होना चाहिए।  उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल की कमेटियों को 15 दिन में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान समन्वय का अभाव था। इस बार यह समन्वय बेहतर होना चाहिए। लोकसभा उपचुनाव में जीत से विस चुनाव का रास्ता खुलेगा। युवा कांग्रेस उपचुनाव और विधानसभा चुनाव पर फोकस करें।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के चुनाव हो रहे हैं। मैं उनके पक्ष में नहीं हूं। कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। इसके लिए बूथ स्तर पर काम करना होगा। युवाओं को जनता के बीच जाना होगा। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली ने कहा कि युवा कांग्रेस का सारा ध्यान लोकसभा उपचुनाव पर है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेश सह प्रभारी ने युुवाओं में जोश भरा है। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही है। लाहौल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं लेकिन सुनने को तैयार नहीं है। इससे पहले कुल्लू के देवसदन में युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें आगामी लोकसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।  इस दौरान युवा कांग्रेेस के अध्यक्ष एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, प्रवीण ठाकुर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed