फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress's anger erupted against JEE and NEET exam

जेईई व नीट परीक्षाएं करवाने के विरोध में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

Fri, 28 Aug 2020 05:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Aug 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Congress's anger erupted against JEE and NEET exam
शिमला में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में देश भर में जेईई और नीट की परीक्षाएं करवाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। महालेखा परीक्षक कार्यालय के समीप प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर ये परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भी सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाईं।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि देश और प्रदेश में कोविड-19 का खतरा बढ़ रहा है। इन परीक्षाओं में देश भर से बच्चे शामिल होंगे। ऐसे में अगर एक भी संक्रमित पाया जाता है तो अन्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने मांग की कि जब तक कोरोना का खतरा टल नहीं जाता, तब तक ये परीक्षाएं नहीं करवाई जाएं।

विज्ञापन


कहा कि देश और प्रदेश में इस समय न तो सही ढंग से बसें चल पाई हैं और न ही रहने के लिए होटल व्यवस्था है। इस कारण सैकड़ों किलोमीटर दूर से आने जाने वाले परीक्षार्थियों को भारी परेशानी होगी। इस समय मौसम भी अनुकूल नहीं है। ऐसे में इनके अभिभावक भी परेशानी में हैं। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, वेदप्रकाश ठाकुर, एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, रामकृष्ण शांडिल, राम भज्ज राणा, नरेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र कंवर, शक्त राम कश्यप, सेनराम नेगी, सत्या वर्मा, शशि ठाकुर, शांता राजटा, बृंदा सिंह, जितेंद्र ठाकुर, आरती निर्मोही और बबली सहित कई अन्य पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed