फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress raised question on MP Ramswaroop return from Delhi to Mandi amid lockdown

लॉकडाउन के बीच दिल्ली से मंडी लौटे सांसद रामस्वरूप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu, 16 Apr 2020 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Congress raised question on MP Ramswaroop return from Delhi to Mandi amid lockdown
सांसद रामस्वरूप शर्मा

सांसद रामस्वरूप शर्मा के लॉकडाउन के बीच दिल्ली से मंडी लौटने पर बवाल मच गया। जहां विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है, वहीं आमजन भी सोशल मीडिया पर इससे आम और खास लोगों का कानून अलग-अलग होने की बातें कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने सांसद का बचाव करते हुए कहा है कि कांग्रेस हीन भावना से ग्रसित लोगों का टोला है।

विज्ञापन


उन्होंने मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा और कांगड़ा से किशन कपूर के लॉकडाउन में अपने संसदीय क्षेत्र आने पर प्रश्न खड़ा करने पर कहा कि भाजपा के अनुसार संकट की इस घड़ी में सांसद अपने संसदीय क्षेत्र आए हैं न कि कांग्रेसी नेताओं की तरह बिरयानी खिलाने शाहीन बाग या देश विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करने जेएनयू गए।
विज्ञापन


रामस्वरूप जब दिल्ली में थे, वहां भी गाइडलाइन का पालन किया और नौ अप्रैल को दिल्ली में पुलिस अधिकारी को सूचना देकर जिलाधीश मंडी व कांगड़ा से कर्फ्यू पास मिलने पर जोगिंद्रनगर पहुंचे और प्रशासन को सूचना कर खुद को क्वारंटीन में रखा। यह सांसद की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह ऐसी महामारी के समय जनता के दुख-दर्द में उनके पास रहे न कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह ऐसे समय अज्ञातवास पर चले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन : राठौर

Congress raised question on MP Ramswaroop return from Delhi to Mandi amid lockdown
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सासंद रामस्वरूप शर्मा पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रदेश के हजारों लोग, छात्र, श्रमिक प्रदेश के भीतर व अन्य राज्यों में लॉकडाउन की वजह से पिछले 22 दिनों से फंसे हैं। उन्हें आने की अनुमति नहीं मिल रही है। दूसरी ओर, भाजपा नेता को कही भी आने-जाने की छूट है। यह आम लोगों के साथ बड़ा अन्याय है।

राठौर ने कहा कि कानून सबके लिए एक समान लागू होना चाहिए। प्रदेश के भीतर और बाहर फंसे लोग उनसे व कांग्रेस के नेताओं से अपने घर पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बात की थी, लेकिन दुख का विषय है कि इस पर आज दिन तक कोई भी सार्थक निर्णय नहीं लिया गया है। कहा है कम से कम प्रदेश के भीतर फंसे उन लोगों को उनके स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की कोई व्यवस्था की जानी चाहिए। कहा कि दूसरे चरण का लॉकडाउन तीन मई तक चलना है। ऐसे में प्रदेश में इन लोगों को विशेष अनुमति के साथ इनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed