फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress protests outside the Deputy Commissioner's office on cancellation of Rahul Gandhi's membership

Congress protest: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 20 Apr 2023 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/ धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/ धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Apr 2023 07:11 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिलासपुर कांग्रेस सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि देश हित के लिए राहुल गांधी ने बहुत सारे मुद्दे उठाए।

विज्ञापन
Congress protests outside the Deputy Commissioner's office on cancellation of Rahul Gandhi's membership
कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर बिलासपुर कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से देशहित में उठाए मुद्दों को लेकर यह सब हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिलासपुर कांग्रेस सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि देश हित के लिए राहुल गांधी ने बहुत सारे मुद्दे उठाए। आरोप लगाया कि अदाणी की ओर से देश में लूटपाट मचाई गई है। उस पर राहुल गांधी ने जब हमला किया तो उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। तड़ीपार लोगों के हाथ में देश की सत्ता है। जिन लोगों ने देश में धर्म के नाम पर दंगे करवाए है, वह लोग देश को चला रहे हैं।

विज्ञापन


देश में हर वर्ग के लिए राहुल गांधी ने आवाज उठाई है। यह बात भाजपा को सही नहीं लगी। आरएसएस के माध्यम से इनका कार्य होता है। जनसंघ के शुरू से अब तक इन लोगों ने गालियां देने के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। 2024 के चुनाव से पहले राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करके भाजपा षड्यंत्र कर रही है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार असंवैधानिक तरीके से कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की तानाशाही को बिल्कुल सहन नहीं करेगी। देश के साथ विदेशों में भी इस विषय को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और सब इसे गलत बता रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंजना धीमान, विवेक कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष, सदर ब्लॉक अध्यक्ष देशराज, अधिवक्ता प्रवीण, नईम मोहम्मद, कुलबीर भड़ोल और ईशान ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन

जी-20 बैठक के बीच कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ धरना

 जी-20 की बैठक के बीच धर्मशाला में कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने डीसी दफ्तर के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। जी-20 की बैठक के लिए आए विदेशी प्रतिनिधि हिमाचल की संस्कृति जान रहे थे, वहीं दो किलोमीटर दूर कांग्रेसी नारेबाजी कर रहे थे।कृषि मंत्री चंद्र कुमार समेत 6 विधायकों और कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता अलोकतांत्रिक तरीके से रद्द की गई। मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। राहुल गांधी की आवाज को सदन और देश में दबाया जा रहा है।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता को जल्दबाजी में रद्द किया गया। केंद्र सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। लोगों का बोलने का अधिकार भी छीना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने नौ साल में एक बार भी पत्रकार वार्ता नहीं की। इस दौरान सीपीएस किशोरी लाल, विधायक केवल सिंह पठानिया, यादवेंद्र गोमा, संजय रतन, मलेंद्र राजन सहित देहरा से चुनाव लड़ चुके डा. राजेश शर्मा और अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चार विधायक रहे गायब, एक अफसर भी कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल
विधायक संजय रतन और केवल सिंह पठानिया ने कहा कि गांधी परिवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरते हैं। सीपीएस आशीष बुटेल समेत विधायक सुधीर शर्मा, रघुवीर सिंह बाली, भवानी पठानिया धरना-प्रदर्शन में शामिल नहीं रहे। धरना-प्रदर्शन में ड्यूटी के दौरान केसीसी बैंक का एक अधिकारी भी शामिल हुआ। केसीसी बैंक की सरकारी फारच्यूनर गाड़ी भी धरना प्रदर्शन स्थल तक एक नेता को लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed