फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress protest outside raj bhavan himachal pradesh

राजभवन के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, सामाजिक दूरी के निर्देशों की उड़ीं धज्जियां

Mon, 27 Jul 2020 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Jul 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
congress protest outside raj bhavan himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सोमवार को राजभवन के बाहर खूब गरजे। उन्होंने लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सामाजिक दूरी के निर्देशों की खूब धज्जियां उड़ाईं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने केंद्र पर बरसते हुए कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। केंद्र सरकार कांग्रेस शासित राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर रही है और वहां की सरकारों को गिराने के षड्यंत्र रच रही है। इसी कारण राजभवन के बाहर धरना देना पड़ा।  

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि पहले गोवा में कांग्रेस के सबसे बड़े दल को सरकार बनाने से दरकिनार किया गया फिर कर्नाटक, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर किया गया। अब राजस्थान में सरकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।  वह राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति से गुहार लगा रहे हैं कि वह राज्यों के राज्यपालों से अपने संवैधानिक अधिकारों का पूरी निष्पक्षता से निर्वहन करने को कहें। राजस्थान में राज्यपाल का कांग्रेस सरकार के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया है। मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद वहां विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया जा रहा है। राठौर ने कहा कि आज देश गंभीर चुनौती से गुजर रहा है। इसके भी मोदी सरकार जिम्मेवार है। 
विज्ञापन


धरने में ये रहे शामिल
धरना देने वालों में कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, महेश्वर सिंह चौहान, सत्यजीत नेगी, केहर सिंह खाची, हरि कृष्ण हिमराल, राम कृष्ण शांडिल, भूपेंद्र कंवर, बलदेव ठाकुर, वेद ठाकुर, यशपाल तनाईक, धर्मपाल ठाकुर, आकाश सैनी, इंद्रजीत सिंह, नरेंद्र ठाकुर, पवन चौहान, डॉ. जितेंद्र, विक्रम ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र वांस्टू, सुशांत कपरेट, सेनराम नेगी, मनोज अधिकारी, अधिवक्ता चंद्र मोहन, राजेश वर्मा, विद्या सागर चौहान, शशि ठाकुर, सत्या वर्मा, पुष्पा शोवटा, ज्योति ठाकुर, शांता राजटा, निर्मला ठाकुर, ऊषा मेहता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed