फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress National President Mallikarjun Kharge public meeting in Rohru today

Himachal Election: धर्मशाला में अमित शाह, रोहड़ू में मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा आज

Sat, 25 May 2024 09:49 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/रोहड़ू Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 25 May 2024 09:49 AM IST
सार

चुनावी जनसभा में भाजपा ने 20 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए विधायकों, पूर्व विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी है। 

विज्ञापन
Congress National President Mallikarjun Kharge public meeting in Rohru today
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सूबे की सियासत की धुरी बन चुके कांगड़ा जिले में शनिवार को भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सत्तासीन कांग्रेस को घेरने पहुंच रहे हैं। वह धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा और लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज के पक्ष में पुलिस मैदान धर्मशाला में जनसभा करेंगे। चुनावी जनसभा में भाजपा ने 20 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए विधायकों, पूर्व विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक माह में धर्मशाला में तीन बार आकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदाताओं को साधने का प्रयास कर चुके हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला में चुनाव प्रचार के दौरान सुक्खू विपक्ष में बैठी भाजपा के अलावा अपने बागी विधायक सुधीर शर्मा पर लगातार हमलावर रहे हैं। सुधीर पर तीन साल में 82 से अधिक संपत्तियों के सौदे करने, क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस और भाजपा में शामिल होकर जनता को धोखा देने के आरोप भी खूब लगे। मुख्यमंत्री की जनसभाओं का सीधा जवाब देने गृह मंत्री धर्मशाला आ रहे हैं। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन परमार ने बताया कि शाह की चुनावी जनसभा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे आज रोहड़ू में
रोहड़ू। कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को रोहड़ू के रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे और शिमला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे विनोद सुल्तानपुरी के लिए समर्थन की अपील करेंगे। ब्लाॅक कांग्रेस रोहड़ू के प्रेस सचिव हैप्पी मेहता ने बताया कि सुबह 10.30 बजे जनसभा होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed